सलमान खान के इस गाने के बजते ही खुद को नाचने से रोक नहीं पाते थे आमिर खान, खुद किया शॉकिंग खुलासा
Aamir Khan का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिस में वो बता रहे कि Salman Khan की फिल्म के एक गाने पर वो खुद को डांस करने से नहीं रोक पाते. Bollywood news update: Aamir Khan इन दिनों अपनी फिल्म Sitaare Zameen Par में बिज़ी हैं. फिल्म को लेकर लगातार अपडेट्स आते ही रहते हैं. [...]
Aamir Khan का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिस में वो बता रहे कि Salman Khan की फिल्म के एक गाने पर वो खुद को डांस करने से नहीं रोक पाते.
Bollywood news update: Aamir Khan इन दिनों अपनी फिल्म Sitaare Zameen Par में बिज़ी हैं. फिल्म को लेकर लगातार अपडेट्स आते ही रहते हैं. इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. इस वीडियो में आमिर बता रहे हैं कि उन्हें डांस करना बिल्कुल पसंद नहीं है. उन्हें डांस से नफरत है. लेकिन इसके बाद भी Salman Khan का एक गाना ऐसा है, जिसे सुनकर आमिर अपने पैर नहीं रोक पाते और डांस करने लगते हैं.
आमिर खान इस वीडियो में कहते हैं-
“एक्चुली मुझे डांसिंग से सख्त नफरत है. मैं कभी डांस नहीं करता. और पार्टीज़ वगैरह में जहां म्यूजि़क चल रहा होता है, मैं वहां से दूर हट जाता हूं. लेकिन एक गाना है, जब भी वो बजता है, मैं भागते हुए आता हूं और नाचता हूं. वो सलमान खान की फिल्म का गाना है.”
इसके बाद आमिर खान, सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ का गाना ‘ढिंका चिका’ गुनगुनाते हैं. इतने में म्यूजि़क बज जाता है और आमिर खान के साथ ही वीडियो में दिख रहे अपारशक्ति खुराना और विराट कोहली भी थिरकने लगते हैं. विराट कोहली सबसे पहले इस गाने का हुक स्टेप करते हैं. इसके बाद आमिर खान और अपारशक्ति भी उन्हें फॉलो करते हैं. आमिर का ये वीडियो साल 2017 का बताया जा रहा है. जो एक न्यूज़ चैनल का है. वीडियो में अपारशक्ति खुराना, विराट कोहली और आमिर खान से उनके करियर और जर्नी की बात करते दिखाई दे रहे हैं.
"Mujhe Dancing se Sakht Nafrat Hai, Par Ek Gaana Hai Jab Bhi Bajta Hai Main Bhaagte Hue aata hoon aur naachta hoon, #SalmanKhan Ki Film Ka Dhinka Chika.." 😍🌟#HappyBirthdayAamirKhanpic.twitter.com/ptgZIjOTje
— ° (@Tiger3_SK) March 13, 2024
सलमान की फिल्म ‘रेडी’ की बात करें तो ये साल 2011 में रिलीज़ हुई थी. फिल्म में सलमान खान के साथ आसिन और परेश रावल थे. आमिर खान और सलमान ने साथ मिलकर इंडस्ट्री को एक कल्ट फिल्म दी है. जिसका नाम है ‘अंदाज़ अपना-अपना.’ हालांकि इसके बाद दोनों एक साथ कभी किसी फिल्म में नज़र नहीं आए. बीते दिनों आमिर ने इसके सीक्वल पर हिंट तो दिया है मगर अभी कुछ भी फाइल नहीं है.
आमिर खान पिछली बार ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखे थे. आने वाले दिनों में वो ‘सितारे ज़मीन पर’ में नज़र आएंगे. वो फिलहाल इसकी शूटिंग में लगे हुए हैं. ये फिल्म क्रिसमस 2024 पर रिलीज़ होने वाली है. इसके अलावा वो सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ को प्रोड्यूस कर रहे. जिसमें उनके कैमियो करने की भी खबरें हैं.