आमिर खान-फरहान अख्तर की बड़ी तैयारी, OTT को टक्कर देने आ रहा नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, दर्शकों को मिलेगा नया मनोर
आमिर खान और फरहान अख्तर ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में कुछ बड़ा करने के लिए हाथ मिला लिया है। दोनों मिलकर एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी में हैं, जो पहले से मौजूद OTT प्लेटफॉर्म्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। इस नई पहल से दर्शकों को मनोरंजन का एक नया अनुभव मिलने की उम्मीद है।
आमिर खान-फरहान अख्तर की बड़ी तैयारी, OTT को टक्कर देने आ रहा नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, दर्शकों को मिलेगा नया मनोरंजन!
बॉलीवुड के दो दिग्गज नाम आमिर खान और फरहान अख्तर अब मनोरंजन की दुनिया में एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। दोनों की प्रोडक्शन कंपनियां आमिर खान प्रोडक्शंस और एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर एक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम कर रही हैं। खास बात यह है कि यह प्लेटफॉर्म पारंपरिक OTT से अलग छोटे-छोटे एपिसोड वाली कहानियों यानी माइक्रोड्रामा पर फोकस करेगा। इस नई पहल को भारतीय डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा कदम माना जा रहा है।
क्या होगा खास?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वेंचर में दोनों प्रोडक्शन हाउस की मौजूदा फिल्मों से जुड़ी बौद्धिक संपदा का इस्तेमाल होगा। साथ ही माइक्रोड्रामा फॉर्मेट के लिए नया ओरिजिनल कंटेंट भी तैयार किया जाएगा। यानी दर्शकों को नई कहानियों के साथ पुराने पसंदीदा कंटेंट के नए प्रयोग देखने को मिल सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कई चर्चित यूट्यूब और डिजिटल क्रिएटर्स के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप की बातचीत भी चल रही है। इससे उनकी मौजूदा ऑडियंस को नए प्लेटफॉर्म से जोड़ने में मदद मिल सकती है। एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर बनने की खबर भी है, हालांकि उसका नाम सार्वजनिक नहीं हुआ है।
OTT से कितना अलग होगा माइक्रोड्रामा?
माइक्रोड्रामा में कहानियां छोटे, तेज रफ्तार एपिसोड में दिखाई जाती हैं। इन्हें खासतौर पर मोबाइल पर देखने के लिए बनाया जाता है। यह सोशल मीडिया रील्स से अलग होगा, क्योंकि इसमें पेशेवर कलाकारों, कहानी और प्रोडक्शन क्वालिटी पर जोर रहने की उम्मीद है।
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, भारत का माइक्रोड्रामा बाजार वित्त वर्ष 2026 के करीब 2,300 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2032 तक 25,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। ऐसे में आमिर और फरहान की एंट्री इस उभरते बाजार के लिए अहम है।
कब होगा लॉन्च?
फिलहाल प्लेटफॉर्म का नाम, लॉन्च डेट, सब्सक्रिप्शन फीस और शुरुआती कंटेंट की जानकारी सामने नहीं आई है। आधिकारिक ऐलान आने वाले हफ्तों में होने की उम्मीद है। फैंस को लॉन्च का इंतजार रहेगा।