Exclusive! 5 साल बाद आमिर खान के साथ कमबैक करेंगी दंगल गर्ल फातिमा सना शेख, जाने नई फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट
Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान (Aamir Khan) 1 साल के ब्रेक के बाद दोबारा बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. हाल ही में आमिर ने अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की घोषणा की थी. आमिर की ये फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. वहीं खबरों [...]
Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान (Aamir Khan) 1 साल के ब्रेक के बाद दोबारा बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. हाल ही में आमिर ने अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की घोषणा की थी. आमिर की ये फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. वहीं खबरों की मानें तो अब आमिर फातिमा सना शेख के साथ भी फिल्म साइन करने वाले हैं.
आमिर के प्रोडक्शन में बनेगी फिल्म
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में कई फिल्में बनने जा रही है. जिनमें से एक फिल्म में फातिमा सना शेख लीड रोल निभाती नजर आएंगी. वहीं आमिर फिल्म के प्रोड्यूसर रहेंगे. हालांकि आमिर और फातिमा फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे या नहीं. इसपर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
अद्वैत करेंगे निर्देशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर और फातिमा की अपकमिंग फिल्म का निर्देशन अद्वैत करेंगे. आमिर ने अद्वैत को कॉमेडी ड्रामा पर आधारित फिल्म की कहानी सुनाई है. जोकि उन्हें काफी पसंद आई और उन्होंने फिल्म के डायरेक्शन की कमान संभाल ली है. बता दें कि अद्वैत इससे पहले भी आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार और लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन कर चुके हैं.
आमिर और फातिमा का डेटिंग रुमर्स
आमिर और फातिमा के कोलैबरेशन ने एक बार फिर दोनों के डेटिंग रूमर्स को हवा दे दी है. दरअसल खबरों की मानें तो फिल्म दंगल के बाद आमिर खान और फातिमा सना शेख एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. जिसके चलते आमिर ने अपनी पत्नी किरण को भी तलाक दे दिया था. हालांकि लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद आमिर ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लिया था. जिसके चलते आमिर और फातिमा का अफेयर भी दब गया था. हालांकि वापसी के साथ ही फातिमा के साथ फिल्म साइन करने की खबरों ने एक बार फिर दोनों के सीक्रेट लव को हवा दे दी है.
ये भी पढ़ें – थालापथी विजय ने लियो के अवतार में ली एंट्री, जाने क्या है फिल्म की कहानी, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है फिल्म