OMG! मिलिए Aamir Khan की 3 idiots के असली रैंचो सोनम वांगचुक से, फिल्म में अपने किरदार पर तोड़ी चुप्पी, कहा – मैं वैसा नहीं
Aamir Khan: आमिर खान (Aamir Khan) की ब्लॉक बस्टर फिल्म 3 इडियट्स तो अमूमन सभी ने देखी होगी. फिल्म में आमिर खान ने रचोंड़दास चांछड़ उर्फ रैंचो का रोल निभाया था. वहीं रेंचो के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. मगर क्या आप जानते हैं कि, ये कैरेक्टर रियर लाइफ इंजिनियर, इनोवेटर
Aamir Khan: आमिर खान (Aamir Khan) की ब्लॉक बस्टर फिल्म 3 इडियट्स तो अमूमन सभी ने देखी होगी. फिल्म में आमिर खान ने रचोंड़दास चांछड़ उर्फ रैंचो का रोल निभाया था. वहीं रेंचो के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. मगर क्या आप जानते हैं कि, ये कैरेक्टर रियर लाइफ इंजिनियर, इनोवेटर और शिक्षा में बदलाव के लिए काम रहे सोनम वांगचुक पर आधारित है.
फिल्म पर बोले सोनम वांगचुक
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सोनम वांगचुक ने फिल्म में अपने किरदार पर बयान दिया है. सोनम ने बताया कि, उन्हें फिल्म काफी अच्छी लगी और फिल्म ने बेहद शानदार मैसेज दिया है. मगर इसी बीच सोनम ने एक चौंकाने वाली बात कही. उन्होने ने कहा कि, वो चाहकर भी रेंचो के किरदार से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं.
सोनम ने बताई वजह
रेंचो के कैरेक्टर पर बात करते हुए सोनम ने कहा कि, वो वैसे बिल्कुल नहीं हैं, जैसा फिल्म में उन्हें दिखाया गया है. इसकी वजह पूछने पर सोनम ने बताया कि, मैं फिल्म देखी थी. अच्छी भी लगी थी. बहुत अच्छा संदेश है उसमें. लेकिन मैं वैसा नहीं हूं, जैसा फिल्म में दर्शाया गया है. इसपर मैं क्या कहूं. किसी और ने कहा कि आप ये बोलिए कि फिल्म में जो किरदार देखा रहे हैं. मैं उनसे बहुत ज्यादा खूबसूरत हूं. मैं कैसे जोडूं इनसे खुद को.
3 इडियट्स
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 3 इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी. फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर लीड रोल में थे. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. 2009 से 2013 तक बड़े पर्दे पर सबसे ज्यादा कमाई करने का खिताब 3 इडियट्स के पास था. वहीं फिल्म ने 3 नेशनल अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे.