एक अफवाह ने Aruna Irani के करियर को कर दिया था बर्बाद, इंटरव्यू में किया खुलासा
Aruna Irani Latest Interview: अरुणा ईरानी (Aruna Irani) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी अरुणा ईरानी 70 और 80 के दशक की सबसे मशहूर एक्ट्रेस हैं, लेकिन उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया था, जब उनका करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया था! इस [...]
Aruna Irani Latest Interview: अरुणा ईरानी (Aruna Irani) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी अरुणा ईरानी 70 और 80 के दशक की सबसे मशहूर एक्ट्रेस हैं, लेकिन उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया था, जब उनका करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया था! इस बात खुलासा खुद अरुणा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किया है। Read this also: Shubman Gill इस सारा को कर रहे हैं डेट!, एयरपोर्ट पर बातचीत करता दिखा कपल, Leak हुई फोटो
अरुणा ईरानी ने अपने कामयाब करियर पर की बात
दरअसल, ‘एएनआई पॉडकास्ट’ को दिए एक इंटरव्यू में अरुणा ने अपने करियर में महमूद की भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं उन्हें अपना अच्छा दोस्त मानती हूं। जब मैं इंडस्ट्री में आई थी, तो मुझे कोई काम ही नहीं दे रहा था। जब महमूद साहब के साथ मैंने काम शुरू किया, तो उन्होंने मुझे काम दिलाना शुरू किया था। क्या बोलू…वह इतने बड़े मददगार थे। आज मेरी दुनिया जो बदल गई थी, मुझे काम मिलने लग गया था, मेरा घर संभल गया था उनकी वजह से, तो मुझे लगता था कि वह खुदा के भेजे गए आदमी हैं। तो एक इमोशन…होते होते…कब पसंद बन गई मुझे पता नहीं चला। यह जानते हुए कि वह एक शादीशुदा आदमी हैं, हम शादी नहीं कर सकते थे। इसलिए हम बहुत आगे नहीं जा सकते थे, लेकिन हम दोस्त से बढ़कर थे। इसलिए, उन्होंने मेरा करियर बनाया, यहां तक कि मैं भी उन्हें पसंद करती थी।” Read this also: फिर एक बार Rakhi Sawant की शादी खतरे में! पति आदिल को लेकर किया बड़ा खुलासा
महमूद संग शादी के अफवाहों ने अरुणा के करियर को किया बर्बाद
अरुणा ईरानी ने इस इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि कैसे महमूद कुछ सालों तक उनके बर्बाद करियर का कराण बने थे। उन्होंने कहा, “जब मेरी फिल्म ‘बॉम्बे टू गोवा’ बनी थी, उसमें भी उन्होंने मेरी मदद की थी…सब कुछ ठीक था…अब जब पिक्चर रिलीज हुई तो एक अफवाह बहार आई कि मैंने महमूद से शादी की है। मुझसे कोई पूछने नहीं आता था। वह एक स्टार और एक शादीशुदा आदमी थे। इसलिए स्वाभाविक रूप से लोग उनको ही पहले पुछते थे कि ‘सुना आपकी शादी हो गई थी।’ वह भी ना हां बोलते थे, ना ना बोलते थे, जिसने मेरा करियर खराब कर दिया। क्योंकि, महमूद साहब से अगर शादी हो गई है, तो महमूद साहब तो अब इसको काम नहीं करने देंगे। तो देखिए उन्होंने मेरा करियर कैसे बनाया और कैसे बर्बाद कर दिया। उन्हें लगता था कि अगर ये हीरोइन बन गई तो वह अकेले रह जाएंगे।” Read this also: यूट्यूबर Armaan Malik ने की तीसरी शादी! प्रेग्नेंट पत्नियों ने किया खूब बवाल, वीडियो वायरल