मोहब्बतें और धूम जैसी हिट फिल्मों में एक्टिंग करने वाला एक्टर हुआ इंडस्ट्री से गायाब, बताया अब वापसी करेंगे या नहीं
उदय चोपड़ा बाॅलीवुड के जाने माने अभिनेता थे। उन्होंने धूम मोहब्बतें जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग से उन्होेंने काफी लोगों को इंप्रेस किया था। वें यश चोपड़ा के बेटे और फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा के भाई भी है। लेकिन पिछले कुछ सालों से वें इंडस्ट्री से गाय
उदय चोपड़ा बाॅलीवुड के जाने माने अभिनेता थे। उन्होंने धूम मोहब्बतें जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग से उन्होेंने काफी लोगों को इंप्रेस किया था। वें यश चोपड़ा के बेटे और फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा के भाई भी है। लेकिन पिछले कुछ सालों से वें इंडस्ट्री से गायब है। इसको लेकर उन्होंने नेटफ्लिक्स पर आयी बेब सीरीज में एक बड़ा खुलासा किया था। आईये जानते है इसके बारे में।
मोहब्बतें से किया डेब्यू
उदय चोपड़ा ने ‘मोहब्बतें’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसे आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था, जबकि पापा यश चोपड़ा प्रोड्यूसर थे। फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, शमिता शेट्टी, जिमी शेरगिल और अमिताभ बच्चन समेत कई एक्टर्स थे। उदय चोपड़ा ने आगे कहा, ‘जब ‘धूम’ आई थी तो मैं एक मेनस्ट्रीम एक्टर बनने की कोशिश कर रहा था।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे तभी अली के रोल को एक उदाहरण के रूप में लेते हुए आगे भी वैसे ही रोल करने चाहिए थे। मुझे कई ऑफर मिले, लेकिन मैंने ठुकरा दिए। मैं उस स्पेस में घुसने और जगह बनाने की कोशिश कर रहा था, जो मेरे लिए थी ही नहीं। जब मैंने एक्टिंग करनी शुरू की तो मैं बहुत मासूम और नासमझ था। मुझे लगा कि सब लोग मुझे पसंद करेंगे। कभी सोचा ही नहीं था कि उन्हें मैं पसंद नहीं आऊंगा।’
अब नहीं करेंगे एक्टिंग
उदय चोपड़ा ने कहा कि लोग हमेशा ही उन्हें ‘फ्लॉप एक्टर’ और ‘नेपोटिजम का प्रोडक्ट’ कहकर ताना मारते, जिससे उन्हें बहुत बुरा लगता था। आदित्य चोपड़ा ने कहा कि लोगों को उदय हमेशा ही कॉमेडी करते हुए पसंद आए, लेकिन उदय कॉमेडी नहीं करना चाहते थे। आदित्य के मुताबिक, बाद में उदय को खुद ही अहसास हुआ कि एक्टिंग उनके लिए नहीं है।
वहीं उदय चोपड़ा से जब पूछा गया कि क्या अब वह एक्टिंग में वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा कि वह शौक के तौर पर एक्टिंग कर सकते हैं। लेकिन अब इसमें करियर नहीं बनाएंगे। उदय चोपड़ा आखिरी बार 2013 में फिल्म ‘धूम 3’ में नजर आए थे।