Om Shanti Om: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म ओम शांति ओम के 8 बेस्ट डॉयलॉग्स, जो हमेशा के लिए बन गए यादगार

Om Shanti Om: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ब्लॉक बस्टर फिल्म ओम शांति ओम (Om Shanti Om) 2007 में रिलीज हुई थी. इसी फिल्म से दीपिका ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. वहीं फिल्म में किंग खान और दीपिका की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. फिल्म की स्टोरी लाइन से लेकर [...]

By Sakshi Pandey · 20/12/2023

Om Shanti Om: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ब्लॉक बस्टर फिल्म ओम शांति ओम (Om Shanti Om) 2007 में रिलीज हुई थी. इसी फिल्म से दीपिका ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. वहीं फिल्म में किंग खान और दीपिका की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. फिल्म की स्टोरी लाइन से लेकर गाने और डायलॉग्स को लोगों का बेहद प्यार मिला था. ओम (शाहरुख) और शांति (दीपिका) की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री सीधा लोगों के दिलों में उतर गई थी. तो आइए आज हम आपको ओम शांति ओम के कुछ यादगार डायलॉग्स बताने जा रहे हैं. जोकि आज भी आपके मूड को चुटकियों में बेहतर बना सकते हैं.

  1. इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है…कि हर जर्रे ने मुझे तुमसे मिलाने की साजिश की है.
  2. अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है.
  3. पिक्सचर को अभी बाकी है मेरे दोस्त.
  4. एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जाने रमेश बाबू…ईश्वर का आशीर्वाद होता है एक चुटकी सिंदूर…सुहागन के सर का ताज होता है एक चुटकी सिंदूर…हर औरत का ख्वाब होता है एक चुटकी सिंदूर.
  5. हमारी फिल्मों की तरह, हमारी जिंदगी में भी एंड तक सबकुछ ठीक ही हो जाता है…हैप्पी एंडिंग
  6. मैं तुम्हारे लिए अजनबी हूं लेकिन मेरे लिए तो तुम मेरा वो हिस्सा हो जिसके बिना मैं बिल्कुल अधूरा हूं.
  7. जरुरत पड़ने पर, एक बार नहीं, दस बार नहीं, सौ बार नहीं, हजार बार…हजार बार उस आग में कूद जाऊंगा जिसमें शांति हो.
  8. आई फील लाइक द किंग ऑफ द वर्ल्ड (मुझे महसूस हो रहा है कि जैसे मैं इस दुनिया का राजा हूं)
Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full