South Superstars: इन 7 साउथ सुपरस्टार्स के आगे फीका है बॉलीवुड स्टार्स का स्टारडम, फैन फॉलोइंग में हैं सबसे आगे
South Superstars: अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख और सलमान तक बॉलीवुड स्टार्स के बारे में तो आप सभी जानते होंगे. वहीं बी-टाउन स्टार्स की फॉलोइंग भी कमाल ही है. मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ साउथ सुपरस्टार्स (South Superstars) के सामने बॉलीवुड के कलाकार भी फीके पड़ जाते हैं. जी हां, पर
South Superstars: अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख और सलमान तक बॉलीवुड स्टार्स के बारे में तो आप सभी जानते होंगे. वहीं बी-टाउन स्टार्स की फॉलोइंग भी कमाल ही है. मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ साउथ सुपरस्टार्स (South Superstars) के सामने बॉलीवुड के कलाकार भी फीके पड़ जाते हैं. जी हां, पर्दे पर कई ब्लॉक बस्टर फिल्में देने वाले इन साउथ सुपरस्टार्स के पूरी दुनिया में करोड़ों फैंस हैं. तो आइए आज हम आपको साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ चहेते एक्टर्स से मिलवाते हैं. जो फैन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को भी पीछे छोड़ देते हैं.
रजनीकांत
रजनीकांत को साउथ फिल्म इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहा जाता है. रजनीकांत की फिल्में साउथ में तो धमाल मचाती ही हैं. मगर रोबोट फ्रेंचाइजी के बाद से पूरे भारत में रजनीकांत की फैन फॉलोइंग बढ़ गई है. वहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जेलर ने भी बड़े पर्दे के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं.
प्रभास
हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में प्रभास का करियर कुछ खास नहीं रहा है. मगर साउथ इंडिया में आज भी प्रभास की फैन फॉलोइंग लाजवाब है. खासकर बाहुबली की रिलीजिंग के बाद प्रभास की फैन फॉलोइंग रातों रात बढ़ गई है. वहीं प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट के को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्रभास के अपोसिट नजर आने वाली हैं.
यश
केजीएफ स्टार यश का नाम भी साउथ सुपरस्टार्स की फेहरिस्त में शामिल है. केजीएफ सीरीज देखने के बाद लोग रॉकी भाई के दीवाने हो गए हैं. फिल्म के गाने से लेकर स्टोरी लाइन तक को दर्शकों का काफी प्यार मिला है. वहीं यश के फैंस अब केजीएफ 3 का भी बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
जूनियर NTR
फिल्म RRR की रिलीजिंग के बाद जूनियर NTR की फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है. जहां एक तरफ फिल्म के गाने नाचो-नाचो को ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. तो वहीं दूसरी तरफ जूनियर NTR को भी फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है.
अल्लू अर्जुन
पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन के नाम से तो बच्चा बच्चा वाकिफ है. पुष्पा के गाने, सीन और डायलॉग्स काफी पॉपुलर हैं. वहीं पुष्पा की रिलीजिंग के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग भी रिकॉर्ड तोड़ साबित हुई है. ऐसे में अल्लू अर्जुन के फैंस अब पुष्पा 2 का इंतजार कर रहे हैं.
सूर्या शिवकुमार
सिंघम के रूप में साउथ सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार भी ज्यादातर दर्शकों के फेवरेट कॉप बन चुके हैं. सूर्या को पर्दे पर देखना लोग काफी पसंद करते हैं. फिल्मों में एक्शन सीन करने से लेकर रोमांस करने तक सूर्या फैंस को अपना दीवाना बना लेते हैं.
महेश बाबू
महेश बाबू के लुक और चार्म की तो दुनिया दीवानी है. खासकर लड़कियां महेश बाबू पर पूरी तरह से फिदा है. वहीं महेश बाबू की फैन फॉलोइंग में लड़कियों का तादाद काफी ज्यादा है. यही नहीं, महेश बाबू लक्जरी लाइफस्टाइल भी एन्जॉय करते हैं. जिसके सामने बॉलीवुड स्टार्स दूर-दूर तक नहीं टिकते हैं.
ये भी पढ़ें – सनी देओल से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन बॉलीवुड सितारों के साथ है कंगना रनौत का खास रिश्ता