New Year 2024: फाइटर से लेकर सिंघम अगेन तक, इस साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी ये 5 फिल्में
2024 Upcoming Movies: नया साल का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार था. वहीं नए साल के रुप में 2024 ने दस्तक दे दी है. बेशक पिछला साल बॉलीवुड के लिए काफी स्पेशल था. शाहरुख खान की फिल्म पठान से लेकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, गदर 2, जवान, टाइगर 3, एनिमल, सैम बहादुर, [...]
2024 Upcoming Movies: नया साल का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार था. वहीं नए साल के रुप में 2024 ने दस्तक दे दी है. बेशक पिछला साल बॉलीवुड के लिए काफी स्पेशल था. शाहरुख खान की फिल्म पठान से लेकर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, गदर 2, जवान, टाइगर 3, एनिमल, सैम बहादुर, डंकी और सालार जैसी कई फिल्मों ने 2023 में कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. इसी के साथ शाहरुख खान और सनी देओल जैसे सुपरस्टार्स ने भी बड़े पर्दे पर शानदार कमबैक किया था. ऐसे में 2024 से भी दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. वहीं नया साल (2024 Upcoming Movies) भी बॉलीवुड लवर्स के लिए शानदार साबित हो सकता है.
फाइटर
नए साल की शुरुआत ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर से होने वाली है. ये फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है. फिल्म का ट्रेलर और गानों को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है. वहीं इस मेगा एरियल एक्शन फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी लीड रोल निभा रहे हैं. फाइटर की कामयाबी साल की ब्लॉक बस्टर मूवी साबित हो सकती है.
बड़े मियां छोटे मियां
बड़े पर्दे की मच अवेटेड फिल्मों में बड़े मियां छोटे मियां का नाम भी शामिल है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका निभाएंगे. वहीं ये फिल्म अप्रैल 2024 में रिलीज की जा सकती है.
सिंघम अगेन
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सिंघम अगेन का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के पोस्टर रिलीज हो चुके हैं. वहीं 200 करोड़ के बजट में बनने वाली ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज की जा सकती है. इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण लीड रोल निभाएंगे. वहीं फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार का स्पेशल अपीयरेंस भी देखने को मिलेगा.
पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 भी 15 अगस्त के हॉलीडेज में रिलीज की जाएगी. इससे पहले पुष्पा को बड़े पर्दे पर काफी कामयाबी मिली थी. जिसके बाद मेकर्स फिल्म के सीक्वेल पर काम कर रहे हैं. फिल्म का बजट 500 करोड़ का है. वहीं फिल्में अल्लू अर्जुन के अपोसिट रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका निभा रही हैं.
चंदू चैंपियन
कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म चंदू चैंपियन भी 2024 के जुलाई महीने में रिलीज होगी. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल निभाएंगे. तो वहीं कार्तिक के अपोसिट श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया है. हालांकि फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है.
कल्की 2989 एडी
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म कल्की 2989 एडी भी नए साल पर रिलीजिंग की कतार में लगी है. इस फिल्म में प्रभास पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. वहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभाएंगे. खबरों की मानें तो मार्च के आखिर या अप्रैल के पहले महीने में फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा. ऐसे में फैंस भी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.