Year Ender 2023: आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक, विवादित बयानों के चलते सूर्खियों में रहे ये सितारे

Bollywood: 2023 जल्दी ही खत्म होने वाला है. ऐसे जहां कई लोग बाहें फैलाए नए साल के स्वागत को तैयार हैं. तो वहीं कुछ लोग पीछे मुड़कर पूरे साल का खाका तैयार करने में लगे हैं. वहीं 2023 में कई बॉलीवुड (Bollywood) स्टार्स अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. जिसके चलते उन्हें [..

By Sakshi Pandey · 25/12/2023

Bollywood: 2023 जल्दी ही खत्म होने वाला है. ऐसे जहां कई लोग बाहें फैलाए नए साल के स्वागत को तैयार हैं. तो वहीं कुछ लोग पीछे मुड़कर पूरे साल का खाका तैयार करने में लगे हैं. वहीं 2023 में कई बॉलीवुड (Bollywood) स्टार्स अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है.

आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने लिपस्टिक कमेंट को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं. ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने बताया कि उनके पति रणबीर कपूर को उनका लिपस्टिक लगाना बिल्कुल पसंद नहीं है. अगर वो लिपस्टिक लगाती हैं तो रणबीर उसे फौरन हटा देते हैं. जिसके बाद यूजर्स ने रणबीर की भी क्लास लगा दी थी. ऐसे में रणबीर को रेड फ्लैग और टॉक्सिक जैसे टैग दिए गए थे.

दीपिका पादुकोण

छोटे पर्दे के मशहूर शो कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह के साथ शिरकत किया था. इस दौरान दोनों कपल्स ने पर्सनल लाइफ से जुड़े कई हैरतअंगेज खुलासे किए थे. वहीं दीपिका ने बताया कि, रणवीर से सगाई करने के बाद भी वो कई लड़कों से मिलती थीं. जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए चीटर का भी टैग दे दिया था.

आदिपुरुष

2023 का साल प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष के लिए सबसे खराब गया था. इस फिल्म से लोगों को काफी अपोक्षाएं थीं. मगर फिल्म के किरदार और डॉयलॉग्स ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था. खासकर फिल्म में हनुमान के किरदार और डायलॉग की काफी आलोचना हुई थी.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीकू वेड्स शेरु भी इसी साल रिलीज हुई थी. फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. वहीं खुद से 28 साल छोटी एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ रोमांस करने के कारण नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ट्रोल भी किया गया था. दोनों की जोड़ी दर्शकों को बिल्कुल रास नहीं आई थी.

रश्मिका मंदाना

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी. बेशक फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट साहित हुई. मगर फिल्म में रश्मिका अपनी एक्टिंग के कारण ट्रोल हो गई. रश्मिका की डायलॉग डिलिवरी ऑडियन्स को पसंद नहीं आई. जिसके कारण उन्हें खूब ट्रोल किया गया था.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full