2023 Year Ender: विक्की कौशल के लिए बेमिसाल रहा ये साल, 3 सुपरहिट फिल्मों ने बनाया विक्की को सुपरस्टार

Vicky Kaushal: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का नाम फिल्म इंडस्ट्री के टॉप कलाकारों की फेहरिस्त में शुमार हो चुका है. वहीं बीतता साल विक्की के लिए काफी लकी साबित हुआ है. जहां एक तरफ बड़े पर्दे पर बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में देकर विक्की स्टार बन गए हैं. तो वहीं जबरदस्

By Sakshi Pandey · 26/12/2023

Vicky Kaushal: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का नाम फिल्म इंडस्ट्री के टॉप कलाकारों की फेहरिस्त में शुमार हो चुका है. वहीं बीतता साल विक्की के लिए काफी लकी साबित हुआ है. जहां एक तरफ बड़े पर्दे पर बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में देकर विक्की स्टार बन गए हैं. तो वहीं जबरदस्त एक्टिंग के चलते विक्की की फैन फॉलोइंग में भी इजाफा देखने को मिला है. इसके अलावा प्रोफेशनल लाइफ से परे विक्की और कैटरीना की जोड़ी ने भी इस साल जमकर सूर्खियां बटोरी हैं.

जरा हटके जरा बचके

साल की शुरुआत में ही विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई थी. इस फिल्म में विक्की ने सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी. ऐसे में दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई. वहीं फिल्म के गाने तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा और तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए सुपरहिट साबित हुए थे.

द ग्रेट इंडियन फैमिली

विक्की कौशल की ये फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. मगर फिल्म में व्यास त्रिपाठी का रोल निभाने वाले विक्की ने फैंस की जमकर तारीफें लूटी थीं. विक्की की एक्टिंग को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और फ्लॉप फिल्म होने के बावजूद विक्की फैंस के फेवरेट बन गए थे.

सैम बहादुर

1 दिसंबर को रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने भी काफी तारीफें लूटी हैं. फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में लगी हुई है. वहीं विक्की ने फिल्म में देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का रोल निभाकर सभी को हैरान कर दिया है. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ के कलेक्शन का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

डंकी

शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी विक्की कौशल की साल में तीसरी हिट फिल्म बन गई है. इस फिल्म में विक्की महज एक कैमियो में मौजूद हैं. मगर उन्होंने किंग खान के फैंस को भी अपना दीवाना बना लिया है. शाहरुख के फैंस उन्हें छोड़कर विक्की को फिल्म के फर्स्ट हाफ की जान बता रहे हैं. यही नहीं, खुद शाहरुख खान ने फिल्म में विक्की की अदाकारी की काफी सराहना की है.

कैटरीना के साथ विक्की की केमिस्ट्री

प्रोफेशन लाइफ से अलग विक्की कौशल अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चा में रहते हैं. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी फैंस की फेवरेट बन चुकी है. वहीं विक्की और कैटरीना भी वेकेशन्स से लेकर फंक्शन्स तक की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. जिसके चलते फैंस दोनों को बी-टाउन का बेस्ट पावर कपल मानते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full