Exclusive! एल्विश यादव मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, हो सकता है बड़ा खुलासा! साथ ही जेल में बढ़ाई गई सुरक्षा, नए बैरक में किया गया श‍िफ्ट

Elvish Yadav in Jail: प्रसिद्ध यूट्यूबर और ‘बिग बॉस OTT 2' के विजेता एल्विश यादव के सांपों के जहर वाले मामले में नोएडा पुलिस ने मंगलवार देर रात दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान ईश्वर और विनय नाम के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं।ईश्वर और विनय

By Shaikh Almina · 20/3/2024

Elvish Yadav in Jail: प्रसिद्ध यूट्यूबर और ‘बिग बॉस OTT 2’ के विजेता एल्विश यादव के सांपों के जहर वाले मामले में नोएडा पुलिस ने मंगलवार देर रात दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान ईश्वर और विनय नाम के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं।ईश्वर और विनय से सेक्टर-20 थाना परिसर समेत अन्य ठिकानों पर पूछताछ हुई है। इन दोनों की गिरफ्तारी से माना जा रहा है कि मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

जानिए क्या है मामला

17 मार्च को सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार किया था। उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि एल्विश ने ‘स्वैग’ और ‘भौकाल’ दिखाने के लिए सांपों का जहर सप्लाई किया है।पुलिस ने यह भी दावा किया है कि उन्हें गोवा और पंजाब में भी सांपों के जहर की आपूर्ति करने में एल्विश और उसके सहयोगियों के लिंक मिले हैं।

नोएडा पुलिस ने किया दावा

सिंगर फाजिलपुरिया से होगी पूछताछ, एल्विश ने लिया नाम

पूछताछ के दौरान Elvish Yadav ने सिंगर Fazilpuria का भी नाम लिया और अब नोएडा पुलिस फाजिलपुरिया से भी पूछताछ करेगी। मंगलवार, 19 मार्च की रात ही नोएडा पुलिस ने इस मामले में दो लोगों से पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस ने सेक्टर 20 में ईश्वर नाम के शख्स के अलावा एक अन्य से पूछताछ की, जो देर रात तक चली थी।

एल्विश ने फाजिलपुरिया की पार्टी में बनाया था सांपों का वीडियो

अब पुलिस फाजिलपुरिया को पूछताछ के लिए बुलाने की योजना बना रही है। ‘इंडिया टीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा पुलिस जल्द ही फाजिलपुरिया को जहर सप्लाई मामले में पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। पूछताछ के दौरान एल्विश यादव ने फाजिलपुरिया की पार्टी का जिक्र किया था। साथ ही कबूल किया कि फाजिलपुरा की पार्टी में उन्होंने ही सांपों का वीडियो बनाया था। इससे पहले नवंबर 2023 में की गई पूछताछ में एल्विश ने पुलिस के सामने कबूल किया था कि पार्टी में सांप फाजिलपुरिया ने मंगवाए थे। अब नोएडा पुलिस की नजर सांप वाले उसी वीडियो पर टिकी है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full