Breaking: 12 फेल फेम एक्टर विक्रांस मेस्सी बने पिता, पत्नी शीतल ठाकुर संग किया नन्हे मेहमान का स्वागत

Vikrant Messey: 2024 विक्रांत मेस्सी के लिए काफी लकी हो गया है. एक तरफ उनकी फिल्म 12 फेल का दबदबा फिल्म फेयर से लेकर ऑस्कर अवॉर्ड्स में देखने को मिला है. तो वहीं प्रोफेशनल लाइफ में कामयाबी हासिल करने के लिए विक्रांत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सूर्खियां बटोर रहे हैं. विक्रांस मेस्सी

By Sakshi Pandey · 8/2/2024

Vikrant Messey: 2024 विक्रांत मेस्सी के लिए काफी लकी हो गया है. एक तरफ उनकी फिल्म 12 फेल का दबदबा फिल्म फेयर से लेकर ऑस्कर अवॉर्ड्स में देखने को मिला है. तो वहीं प्रोफेशनल लाइफ में कामयाबी हासिल करने के लिए विक्रांत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सूर्खियां बटोर रहे हैं. विक्रांस मेस्सी (Vikrant Messey) के घर नन्हें मेहमान का जन्म हुआ है. जिसके बाद विक्रांत की खुशियां भी सांतवे आसमान पर हैं.

विक्रांत ने दी पिता बनने की जानकारी

12 फेल फेम एक्टर विक्रांस मेस्सी ने खुद फैंस को पिता बनने की जानकारी दी है. विक्रांत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, वो पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने बेटे को जन्म दिया है. वहीं खुशखबरी के साथ विक्रांत ने प्यारी की तस्वीर भी शेयर की है. जिसमें उन्होंने सारी डिटेल्स मेंशन कर रखी है. वहीं विक्रांत के पिता बनने की खबर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई है. जिसके बाद स्टार्स से लेकर फैंस तक विक्रांत को बधाई देते दिखाई दे रहे हैं.

विक्रांस मेस्सी की पोस्ट

विक्रांत मेस्सी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक प्यारा सा कार्ड शेयर किया है. जिसमें बच्चे के जन्म की तारीख सहित बेस्ट विशिज लिखी हैं. कार्ड में लिखा है- 7 फरवरी 2024 को जिसके लिए हम एक हुए हैं. हमारे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए हम खुशी और प्यार से फूले नहीं समा रहे हैं. ढेर सारा प्यार शीतल और विक्रांत.

सितारों ने दी बधाई

विक्रांत के घर नन्हें मेहमान के आगमन पर फैंस के साथ-साथ कई बड़े स्टार्स ने भी मुबारकबाद दी है. ऐसे में 12 फेल में विक्रांस के अपोसिट लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मेधा शंकर ने खुशी जाहिर की है. तो वहीं एक्ट्रेस मॉनी रॉय, वाणी कपूर और राशि खन्ना ने भी विक्रांत को बच्चे के जन्म पर बधाई दी है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full