नहीं रहीं डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा, 85 की उम्र में ली आखिरी सांस

80 के दशक के अंत में मशहूर बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर यश चोपड़ा (Yash Chopra) के फैंस के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज दिवंगत डायरेक्ट यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra death) का गुरूवार को निधन हो गया है। पामेला चोपड़ा के अचानक दुनिया को अलविदा कहने से चोप

By Aayushi Sharma · 20/4/2023

80 के दशक के अंत में मशहूर बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर यश चोपड़ा (Yash Chopra) के फैंस के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज दिवंगत डायरेक्ट यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra death) का गुरूवार को निधन हो गया है। पामेला चोपड़ा के अचानक दुनिया को अलविदा कहने से चोपड़ा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और साथ ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। 

पामेला चोपड़ा के निधन की खबर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने दी है। उन्होंने बताया कि, गुरूवार सुबह ही पामेला चोपड़ा ने अंतिम सांस ली है। बता दें पामेला चापड़ा आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां और रानी मुखर्जी की सास थीं। इस खबर के फैलते ही पामेला चोपड़ा के घर बॉलीवुड सेलेब्स का आना शुरू हो गया है।

बता दें 85 वर्षीय पामेला चोपड़ा आखिरी बार यशराज की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘द रोमांटिक्स’ में दिखाई दी थीं। इस सीरीज में पामेला चोपड़ा ने अपने दिवंगत पति यशराज की जर्नी और YRF की लिगेसी पर ढेर सारी बातें की थीं। बता दें पामेला मशहूर सिंगर थीं और अपने पति यश चोपड़ा की कई फिल्मों में उन्होंने म्यूजिक दिया है। पति यश चोपड़ा के निधन के करीब 11 साल बाद अब पामेला चोपड़ा ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full