विराट कोहली की बेटी को बच्चे ने किया प्रपोज़ तो फूटा कंगना का गुस्सा, माता-पिता को सुनाई खरीखोटी

भारतीय टीम के महान क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी बेटी वामिका (Vamika) को सोशल मीडिया और पैपराजी की नजरों से हमेशा दूर रखते हैं। हालांकि, फिर भी वामिका हमेशा ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। इन दिनों एक बार फिर व

By Aayushi Sharma · 21/4/2023

भारतीय टीम के महान क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी बेटी वामिका (Vamika) को सोशल मीडिया और पैपराजी की नजरों से हमेशा दूर रखते हैं। हालांकि, फिर भी वामिका हमेशा ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। इन दिनों एक बार फिर वामिका की चर्चा हो रही है। दरअसल, हाल ही में आईपीएल के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें रनों और छक्कों की बारिश हुई। इस मैच में फैंस तरह-तरह के पोस्टर्स और प्लेकार्ड लेकर आए थे। लेकिन सबसे ज्यादा अगर किसी पोस्टर की तारीफ़ हुई तो वो है एक नन्हे फैन की।

एक नन्हा बच्चा हाथ में जो पोस्टर लिए खड़ा था, उस पर वामिका को लेकर एक मैसेज लिखा हुआ था। पोस्टर पर लिखा था कि, ‘हाय विराट अंकल, क्या मैं वामिका को डेट पर ले जा सकता हूं’? इस बच्चे के हाथ में ऐसा इस पोस्टर देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बवाल मचा। सोशल मीडिया यूज़र्स ने बच्चे के माता-पिता को जमकर लताड़ा। ना सिर्फ आम जनता बल्कि बॉलीवुड में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी बच्चे के माता-पिता को खूब फटकार लगाई है।

कंगना ने बच्चे की पोस्टर लिए खड़े एक तस्वीर शेयर की, जिसमे उन्होंने उस बच्चे का मुंह छिपा दिया। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मासूम बच्चों को ये बेहूदा बातें न सिखाएं। इससे आप मॉर्डन या कूल नहीं, बल्कि अश्लील और फूल लगते हो’।

सोशल मीडिया यूज़र्स ने भी बच्चे के माता-पिता की क्लास लगाते हुए उन्हें खरी खोटी के सुनाई। एक यूज़र ने लिखा, ‘इनकी परवरिश में कुछ कमी है, मुझे पता नहीं लोगों को ये चीजें क्यूट कहां से लग रही हैं’। दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘इससे कुछ लोगों को दो मिनट का अटेंशन मिल जाए, लेकिन यह बहुत गलत है। यह बिल्कुल भी मजाकिया नहीं है। गलत परवरिश।’ पूजा त्रिपाठी नाम की यूजर ने लिखा- ‘अगर मैं वामिका की गार्जियन होती तो मैं काफी गुस्सा होती।’ हालांकि, इसे लेकर अब तक वामिका के मम्मी-पापा यानी विराट और अनुष्का की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full