KKBKKJ: सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से खफा हुए वेंकटेश दग्गुबाती के फैंस, जाने क्या है वजह

KKBKKJ: कोरोना काल के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने पहली बार फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (KKBKKJ) के साथ पर्दे पर कमबैक किया है. वहीं फिल्म को दर्शकों का एवरेज रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि आंध्र प्रदेश में कई लोग सलमान की फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. दरअसल फरहाद

By Sakshi Pandey · 23/4/2023

KKBKKJ: कोरोना काल के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने पहली बार फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (KKBKKJ) के साथ पर्दे पर कमबैक किया है. वहीं फिल्म को दर्शकों का एवरेज रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि आंध्र प्रदेश में कई लोग सलमान की फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

दरअसल फरहाद समजी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं दोनों कलाकारों के अलावा फिल्म में साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती, भूमिका चावला, जगपथी बाबू, विजेंद्र सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, शहनाज गिल और जस्सी गिल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. मगर फिल्म में वेंकटेश का किरदार काफी कम है. जिसके चलते आंध्र प्रदेश के दर्शक सलमान की फिल्म को लेकर नाखुश हो गए हैं.

दरअसल साउथ सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती की फैन फॉलोइंग आंध्र प्रदेश में काफी ज्यादा है. ऐसे में वेंकटेश को फिल्म में सपोर्टिंग एक्टर का रोल दिया गया है. फिल्म की रिलीजिंग से पहले मेकर्स ने वेंकटेश के फैंस को यकीन दिलाया था कि फिल्म में वेंकटेश का किरदार सलमान के बराबर ही होगा. मगर जहां फिल्म की आधी कहानी खत्म होने के बाद पर्दे पर वेंकटेश की एंट्री होती है. वहीं क्लाइमेक्स में विलेन को मारने का क्रेडिट भी सलमान को मिल जाता है. ऐसे में फैंस के अनुसार वेंकटेश को फिल्म में साइड लाइन कर दिया गया है. जिसके चलते आंध्र प्रदेश में फिल्म का विरोध किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें – Mahira Khan: माहिरा खान ने शेयर का फिल्म ‘रईस’ का दिलचस्प किस्सा, कहा – ‘जालिमा’ में किया था शाहरुख को ‘नोज टू नोज किस’

गौरतलब है कि, सलमान की न्यूली रिलीज्ड फिल्म को दर्शकों का मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है. आमतौर पर भाईजान की फिल्में ईद के दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए जानी जाती हैं. मगर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की ओपनिंग काफी स्लो है. रिलीजिंग के पहले शनिवार और ईद के मौके पर भी फिल्म ने महज 25 करोड़ का कलेक्शन किया है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full