ट्रोल होने पर उर्फी जावेद का बड़ा बयान- ‘हिन्दू-मुस्लिम सिर्फ उर्फी जावेद के नाम पर ही एकजुट होते हैं’
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) किसी दिन चर्चा में ना रहे ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। उर्फी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह आए दिन ऐसा अतरंगी फोटोशूट करवाती हैं जिसकी वजह से उर्फी को ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। लेकिन उर्फी भी कभी [...]
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) किसी दिन चर्चा में ना रहे ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। उर्फी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह आए दिन ऐसा अतरंगी फोटोशूट करवाती हैं जिसकी वजह से उर्फी को ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। लेकिन उर्फी भी कभी करारा जवाब देने में पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ, जब उर्फी जावेद ने कुछ हेटर्स को सभ्यता का पाठ पढ़ाया है।
#urfijaved pic.twitter.com/aFKa4s20Ji
— chettyrajubhai (@chettyrajubhai) April 20, 2023
हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो सामने आया हैं, जिसमें उर्फी जावेद अपने दिल की पीड़ा उजागर करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उर्फी ने बताया कि, ‘मैं मुंबई एक जॉब के लिए इंटरव्यू देने आई थी, लेकिन मुझे जॉब नहीं मिल सकी। फिर मेरी एक दोस्त ने मुझे कहा कि तुम ऑडिशन क्यों नहीं देना शुरू कर देती हो। दिखने में भी अच्छी हो। फिर मैंने ऑडिशन दिया और मैं छोटे-मोटे रोल्स के लिए सिलेक्ट होने लगी। लेकिन में अपने काम से संतुष्ट नहीं हो पा रही थी। हमेशा हमेशा से जीवन में कुछ बड़ा करना चाहती थी। फिर साल 2021 में मैंने बिग बॉस शो में हिस्सा लिया। वहां मैं सिर्फ 1 हफ्ता ही रही, लेकिन इस एक हफ्ते में ही लोगों ने मेरे फैशन को देखकर मुझे ट्रोल करना शुरू कर दिया।’
उर्फी का कहना है कि, ‘कपड़े एक ऐसी चीज़ है, जो आपके व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। मैं दुनिया को ये बताना चाहती थी कि मैं एक बोल्ड इंसान हूँ और मुझे किसी की परवाह नहीं हैं। मुझे जो करना था मैंने किया। आज की युवा पीढ़ी वो नहीं कर सकती जो मैं कर कर रही हूँ।’
उर्फी ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि, ‘कोई रोज-रोज आपको कुछ भी बोलता रहेगा तो उनके लिए आपकी मेंटालिटी क्या ही रह जाएगी। फिर मुझे ऐसा लगने लगा कि ये सब मेरे साथ ही क्यों हो रहा हैं। क्या मैं सच में कुछ गलत कर रही हूँ? मैं ऐसा क्या गलत कर रही हूँ या मैं क्या गलत कर दिया? गुस्सा तो बहुत ज्यादा आता हैं, लेकिन हम सभी को कुछ भी नहीं कह सकते हैं।’
उर्फी ने कहा, ‘ना तो मुझे मुस्लिम लोग पसंद करते हैं, क्योंकि मैं मुस्लिम हूँ, लेकिन मैं खुलेआम कहती हूँ कि मैं इस्लाम धर्म को नहीं मानती। हिन्दू भी मुझे पसंद नहीं करते क्योंकि मैं संस्कृति ख़राब कर रही हूँ। हिन्दू-मुस्लिम सिर्फ उर्फी जावेद के नाम पर ही एकजुट होते हैं।’
वैसे तो उर्फी जावेद कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें खास नाम टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ से मिला है। हालांकि, वह बिग बॉस में कुछ ही दिनों तक टिकी थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। उर्फी ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’, ‘चंद्र नंदिनी’, ‘मेरी दुर्गा’ और ‘सात फ़ेरों की हेरा फ़ेरी’ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।