शाहरुख, अमिताभ से लेकर सलमान तक, पैसा ना भरने पर कई सेलेब्स के नाम से हटा ट्विटर का ब्लू टिक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter Blue Tick) इन दिनों चर्चा में है। दरअसल ट्विटर ने अब फ्री में ब्लू टिक देने की सेवा पर रोक लगा दी है। अब से ट्विटर अकाउंट्स पर ब्लू टिक पाने के लिए उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। ऐसे में गुरुवार देर रात ट्विटर ने बड़ा एक्शन लेते हुए कई बड़े [...]
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter Blue Tick) इन दिनों चर्चा में है। दरअसल ट्विटर ने अब फ्री में ब्लू टिक देने की सेवा पर रोक लगा दी है। अब से ट्विटर अकाउंट्स पर ब्लू टिक पाने के लिए उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। ऐसे में गुरुवार देर रात ट्विटर ने बड़ा एक्शन लेते हुए कई बड़े सेलिब्रिटीज के अकाउंट के आगे से ब्लू टिक हटा दिया है।
इन सेलेब्स के नाम के आगे से हटा ब्लू टिक
शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण , रणवीर सिंह, सारा अली खान, आयुष्मान खुराना, रवीना टंडन, अजय देवगन, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, काजोल, माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और अनिल कपूर जैसे और भी कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स के नाम के आगे से अब ट्विटर का ब्लू टिक हट चुका है। ना सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स बल्कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, साइना नेहवाल, पीवी संधू और सानिया मिर्जा जैसे बड़े खिलाड़ियों ने भी ट्विटर पर अपने नाम के आगे से ब्लू टिक खो दिया है।
कितना होगा मंथली चार्ज
बता दें ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ब्लू टिक को लेकर 12 अप्रैल को ही ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि, 20 अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क वेरिफाई अकाउंट से हट जाएगा। अब जिस भी व्यक्ति को ट्विटर पर ब्लू टिक चाहिए तो इसके लिए मंथली चार्ज देना पड़ेगा। एंड्रॉयड और iOS के लिए यूज़र्स को 900 रुपये हर माह और वेबसाइट की मदद से इसका सब्सक्रिप्शन लेने वालों को हर महीने 650 रुपये का भुगतान करना होगा। या फिर 9,400 रुपये जमा कर सालभर के लिए भी ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।