‘ पापा गाली देते हैं….. मां पोर्न साइट चलाती है, मां बाप दोनों खराब है ‘
अब्बा देते हैं गाली… तो मां चलाती है पोर्न साइट …. सारा के पैरेंट्स के बारे में थी ऐसी सोच… अमृता और सैफ के बारे में सारा अली खान ने किया चौंका देने वाला खुलासा… बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपने इंटरव्यूज में पैरेंट्स को लेकर बातचीत करते हुए नजर आत
अब्बा देते हैं गाली… तो मां चलाती है पोर्न साइट …. सारा के पैरेंट्स के बारे में थी ऐसी सोच… अमृता और सैफ के बारे में सारा अली खान ने किया चौंका देने वाला खुलासा…
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर अपने इंटरव्यूज में पैरेंट्स को लेकर बातचीत करते हुए नजर आती हैं। कभी वो उनके तलाक पर चर्चा दिखाती है तो कभी अपने पापा और मम्मी के बीच की बॉन्डिंग के बारे में बात करती नजर आती है। इस बीच हाल ही में सारा अली खान ने अपने अब्बा सैफ अली खान और मां अमृता के बारे में कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर आप सब के होश उड़ने वाले हैं।
सारा अली खान ने अपने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा जब वो छोटी थी तो उनके पैरेंट्स उन्हें नेगेटिव पर्सन लगते थे। अब आप सोच रहे होंगे की सारा अली खान अपने पैरेंट्स के बारे में ऐसा क्यों सोचती थी ?
तो बता दें सारा के मन में ऐसे खयाल तब आना शुरू हुए जब उन्होंने अपने पापा सैफ अली खान की फिल्म ओमकारा और अपनी मां अमृता की फिल्म कलयुग देखी थी। तो उन्हें ऐसा लगता था की उनके अब्बा गलियां देते थे और उनकी मां पोर्न वेबसाइट्स चलाती थी।
सारा ने बताया जब उन्होंने ये दोनों फिल्म देखी थी तो वो काफी परेशान होगई थी ये सोच सोचकर की उनके माता पिता कितने खराब लोग है। सबसे ज्यादा सारा हैरान तब हुई जब उनके माता पिता दोनों इस फिल्म में नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट हुए थे। वो सोचती थी ऐसा काम करने के लिए किसे सम्मानित किया जा सकता है भला।
हालांकि सारा ने ये भी बताया की वो इस दौरान काफी छोटी थी जब उनके पैरेंट्स नेगेटिव पर्सन लगते थे। ऐसे में जैसे जैसे वो बड़ी होने लगी पैरेंट्स को लेकर ये सोच भी बदलने लगी।
लेकिन जब वो ग्यारह साल की थी तब उनके माता पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी मां अमृता ने ही अकेले अपने दोनों बच्चों को संभाला। बता दें की सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक के बाद से ही सारा अपनी मां के साथ रही हैं। यहीं वजह है की उनका उनकी मां के साथ बेहद खास और गहरी बॉन्डिंग है। यहां वो अपनी मां के साथ एक काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करती है तो वहीं पापा सैफ अली खान के साथ भी वो अक्सर क्वालिटी टाइम गुजरती हुई नजर आती है।
अक्सर उन्हें सैफ के साथ लंच और डिनर पर जाते हुए स्पॉट किया जाता है तो वहीं कुछ खास त्योहार भी वो अपने पिता के साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आती है। हालांकि पिता से ज्यादा वो अपनी मां अमृता के करीब है। अपनी मां अमृता पर वो अपनी जान छिड़कती है।