‘द केरला स्टोरी’ को लेकर भारी विरोध-प्रदर्शन, तमिलनाडु में HIGH ALERT जारी

इन दिनों फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) को लेकर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। इसको लेकर हंगामे के सुर अब तेज हो रहे हैं। जहां एक तरफ मुस्लिम समुदाय फिल्म का विरोध कर रहा है तो दूसरी ओर LDF और UDF [...]

By Aayushi Sharma · 4/5/2023

इन दिनों फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) को लेकर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। इसको लेकर हंगामे के सुर अब तेज हो रहे हैं। जहां एक तरफ मुस्लिम समुदाय फिल्म का विरोध कर रहा है तो दूसरी ओर LDF और UDF जैसी कई राजनीतिक पार्टियां भी फिल्म को लेकर हंगामा कर रही हैं। इसी बीच तमिलनाडु स्टेट में एहतियातन हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इस फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद के बीच अब फिल्म की रिलीज से पहले तमिलनाडु में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। एक अधिकारी ने बताया, “कुछ समूहों ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। हमारी इंटेलिजेंस विंग ने सोशल मीडिया पर उनके मैसेज पर ध्यान दिया है। ” उन्होंने आगे कहा, “कुछ इस्लामिक समूहों ने प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कुछ जिलों में पुलिस से भी कॉन्टेक्ट किया है। लेकिन सरकार इस पर रोक नहीं लगा रही है। यहां तक कि केरल ने भी इस पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। हालांकि, हमने हाई अलर्ट पर रहने के लिए सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अलर्ट भेज दिया है।’

बता दें बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने ‘द केरला स्टोरी’ की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इंकार दिया था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में याचिकाकर्ताओं को केरल हाई कोर्ट जाने से इंकार कर दिया है। बता दें पत्रकार कुर्बान अली और जमीयत उलेमा ए हिंद ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इन दोनों का कहना है कि, यह फिल्म एक समुदाय विशेष के बारे में नफरत फैलाने वाली है। एक वर्ग ने ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर आपत्ति जताई और इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया है। इतना ही नहीं बल्कि खुद केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर राज्य का नाम खराब करने का आरोप लगाया।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full