VIDEO: आधी रात को डेट पर स्पॉट हुए बी-टाउन के नए लव बर्ड्स, कैमरा देखते ही छिपने लगे

सिनेमा जगत में आए दिन किसी न किसी के लिंकअप की खबरें सामने आती रहती हैं। इन दिनों बी टाउन के न्यू लव बर्ड्स चर्चा में हैं। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia and Vijay Verma) इन दिनों डेटिंग की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। जब से दोनों को न्यू ईयर पार्टी [...]

By Aayushi Sharma · 25/4/2023

सिनेमा जगत में आए दिन किसी न किसी के लिंकअप की खबरें सामने आती रहती हैं। इन दिनों बी टाउन के न्यू लव बर्ड्स चर्चा में हैं। विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia and Vijay Verma) इन दिनों डेटिंग की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। जब से दोनों को न्यू ईयर पार्टी में साथ में स्पॉट किया गया है तभी से उनकी डेटिंग की खबरें आने लगी। अब बीती रात विजय और तमन्ना को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सोमवार देर रात तमन्ना और विजय को मुंबई में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। जैसे ही ये कपल रेस्टोरेंट से बाहर आकर अपनी कार में बैठे, तो तुरंत पैपराजी की नजर कपल की तरफ चली जाती है। वायरल फोटोज में जहां तमन्ना को सफेद टॉप पहने देखा गया है, वहीं विजय ने कैजुअल लुक कैरी किया है। वह एक दूसरे को देख कर हंसते हुए भी देखे गए हैं। दोनों ने साथ में मीडिया को पोज़ भी दिए।

जानकारी के मुताबिक, विजय और तमन्ना पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट करने के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। सबसे पहले न्यू ईयर पार्टी के मौके पर दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जहां वह एक साथ पार्टी करते दिखे थे। उस समय उनके साथ में कई फोटोज और वीडियो सामने आए थे। तभी से तमन्ना और विजय अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। इसके बाद से दोनों को कई बार एक-साथ स्पॉट किया जा चुका है।

हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन दूसरी ओर दोनों अक्सर एक-साथ स्पॉट होने से बिल्कुल भी कतराते नहीं हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की पहली मुलाकात लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर हुई थी। तभी से दोनों ने एक-दूसरे को पसंद करना शुरू कर दिया। उम्मीद है विजय और तमन्ना जल्द ही अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियली घोषणा करेंगे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full