सलमान खान से बहुत डरते थे सुशांत सिंह राजपूत, थ्रोबैक Video में हुआ बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को इस दुनिया को अलविदा कहे हुए 3 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन वो अब भी लोगों के दिल में बसे हुए हैं। आए दिन सुशांत से संबंधित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो [...]

By Aayushi Sharma · 24/4/2023

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को इस दुनिया को अलविदा कहे हुए 3 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन वो अब भी लोगों के दिल में बसे हुए हैं। आए दिन सुशांत से संबंधित फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

इस वायरल वीडियो में सुशांत ने खुद कबूल किया है कि उन्हें सलमान खान से डर लगता था। ये वीडियो देख सुशांत के फैन्स एक बार फिर इमोशनल हो गए हैं। इसके अलावा फंक्शन में जब एंकर ने सुशांत से पूछा कि, वे सलमान खान के बारे में कुछ कहें तो सुशांत ने जवाब दिया- ‘स्टार’। इसके बाद एंकर ने सुशांत को बताया कि सलमान खान उनके ठीक पीछे हैं। फिर एंकर ने सुशांत से कहा कि, ‘क्या वो सलमान के साथ फ्रेम शेयर करना चाहेंगे?’ तो सुशांत ने मुस्कुराते हुए कहा- ‘मुझे बहुत डर लगता है उनसे।’  यह वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है और खूब देखा जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

इसके अलावा सुशांत का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सलमान खान के गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के इस पुराने वीडियो को बॉलीवुडपेप ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिर उन्हें फेम ‘पवित्र रिश्ता’ शो से मिला। सुशांत ने फिल्म ‘काय पो चे’ के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह शुद्ध देसी रोमांस, सोन चिरैया, एम।एस धोनी, छिछोरे और केदारनाथ जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आए। साल 2020 में 14 जून को सुशांत ने मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या कर ली ली थी। उनकी मौत के बाद कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया गया कि सुशांत का करियर सलमान खान ने बर्बाद किया है। हालांकि ये खबरें बाद में फर्जी बताई गई थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full