Jawan Movie: फिल्म जवान के गाने की फोटो हुई लीक, ब्लैड एंड व्हाइट ड्रेस में ठुमके लगाते दिखे शाहरुख और दीपिका
Jawan Movie: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म जवान (Jawan Movie) को लेकर खूब सूर्खियां बटोर रहे हैं. कुछ दिनों पहले फिल्म पठान से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाले दोनों कलाकार फिर से एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. वहीं दोनों की अपकमिंग मूवी जवान के
Jawan Movie: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म जवान (Jawan Movie) को लेकर खूब सूर्खियां बटोर रहे हैं. कुछ दिनों पहले फिल्म पठान से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाले दोनों कलाकार फिर से एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. वहीं दोनों की अपकमिंग मूवी जवान के गाने की फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई है.
दरअसल साउथ सुपरस्टार नयनतारा के साथ सॉन्ग की शूटिंग करने के बाद शाहरुख और दीपिका फिल्म के अगले गाने को शूट कर रहे थे. हालांकि इस शूट की कुछ फोटोज दोनों सेलेब्स के सोशल मीडिया फैन पेज पर लीक हो गईं हैं. जिसके बाद गाने की फोटो काफी वायरल हो रही हैं.
खबरों की मानें तो शाहरुख और दीपिका स्टारर फिल्म जवान के इस गाने को फेमस कोरियोग्राफर फराह खान डारेक्ट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल गाने की फोटो में दोनों सुपरस्टार्स सफेद शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रहे हैं. वहीं डांस के दौरान दोनों कलाकार हंसते और डांस स्टेप्स की रिहर्सल करते दिख रहे हैं.
बता दें कि, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी फैंस की फेवरेट हैं. दोनों कलाकारों ने बड़े पर्दे पर कई ब्लॉक बस्टर फिल्में दी हैं. वहीं किंग खान और डिंपल गर्ल दीपिका को इससे पहले फिल्म पठान में एक साथ देखा गया था. इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.
ये भी पढ़ें – Katrina Kaif: जब जॉन अब्राहम ने कैटरीना को पहली फिल्म से किया था आउट, तीन दिनों तक रोईं थी कैट, सलमान ने किया खुलासा
वहीं शाहरुख और दीपिका की अपकमिंग फिल्म जवान की बात करें तो, ऐटली के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में किंग खान एक्शन अवतार में नजर आएंगे. वहीं फिल्म के सेट से लीक होने वाली फोटोज देखकर लग रहा है कि हर बार की तरह इस बार भी शाहरुख पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं.
फिल्म जवान में शाहरुख और दीपिका के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय सेतुपथ्थी और नयनतारा भी लीड रोल निभाएंगे. ये फिल्म 2 जून को बड़े पर्दे पर दस्तर देगी.