जब अजय देवगन और किच्चा सुदीप के विवाद पर सोनू सूद ने कर दी थी सबकी बोलती बंद, बोले- भारत की इस एक भाषा है…

हिंदी भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन विवाद चलता रहता है। हाल ही में सिंगर ए आर रहमान ने एक इवेंट में अपनी पत्नी को हिंदी बोलने से मना कर दिया था। जिसे लेकर एक बार फिर हिंदीभाषियों ने इस मुद्दे को उजागर कर दिया है। इससे पहले कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के [...]

By Aayushi Sharma · 28/4/2023

हिंदी भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन विवाद चलता रहता है। हाल ही में सिंगर ए आर रहमान ने एक इवेंट में अपनी पत्नी को हिंदी बोलने से मना कर दिया था। जिसे लेकर एक बार फिर हिंदीभाषियों ने इस मुद्दे को उजागर कर दिया है। इससे पहले कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के एक बयान ने साउथ और नॉर्थ फिल्म इंडस्ट्री में बवाल मचा दिया है। दरअसल, किच्चा सुदीप ने कहा था कि, हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं है। उनके इस बयान के बाद फिल्म इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई थी।

सुदीप के इस बयान पर अभिनेता अजय देवगन ने ट्विटर पर सुदीप से पूछा था कि, ‘वह अपनी फिल्मों को हिंदी में क्यों डब करते हैं?’ फिर बाद सुदीप ने यह स्पष्ट किया था कि उनकी टिप्पणी अनुवाद में खो गई थी और उनका अपने बयान से किसी को भड़काने का इरादा नहीं था। अजय देवगन और किच्चा सुदीप की ट्विटर वॉर के बाद इस पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में काम कर चुके अभिनेता सोनू सूद ने भी प्रतिक्रिया दी थी। इस बारे में सोनू का कहना था कि, ‘यह कतई मायने नहीं रखता कि आप किस इंडस्ट्री से आते हैं। अगर आप लोगों को एंटरटेन करते हैं, तो वो आपसे प्यार करेंगे और आपका सम्मान करेंगे।’

एक इंटरव्यू के दौरान सोनू ने कहा था कि, ‘मुझे नहीं लगता कि हिंदी को सिर्फ राष्ट्रीय भाषा कहा जा सकता है। भारत की एक भाषा है, जो एंटरटेमेंट है। यह कतई मायने नहीं रखता कि आप किस इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हो। अगर आप लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो लोग आपको प्यार करेंगे, आपका सम्मान करेंगे और आपको स्वीकार करेंगे।’

इस दौरान सोनू सूद ने साउथ फिल्मों की सक्सेस पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि, ‘साउथ फिल्मों की सफलता हिंदी मूवीज के बनने का तरीका चेंज करेगी। सोनू सूद का कहना है कि अब फिल्ममेकर्स को दर्शकों की सेंसिबिलिटी को समझने की जरूरत है। वो दिन चले गए जब लोग कहते थे कि अपना दिमाग छोड़कर मूवी देखने आओ। अब लोग अपना दिमाग पीछे नहीं छोड़ते और एक एवरेज फिल्म पर अपने हजारों रुपये खर्च नहीं करते। केवल अच्छे सिनेमा को स्वीकारा जाएगा।’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full