सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया वरुण धवन की गैस प्रॉब्लम का खुलासा, कहा- उसने मेरे सामने पादा…

बी-टाउन में कई ऐसे स्टार्स हैं जो अपनी दोस्ती के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। ऐसे ही दो स्टार्स हैं वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा। दोनों ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की थी। इन दोनों ही स्टार्स क साथ आलिया भट्ट ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनक

By Aayushi Sharma · 3/5/2023

बी-टाउन में कई ऐसे स्टार्स हैं जो अपनी दोस्ती के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। ऐसे ही दो स्टार्स हैं वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा। दोनों ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ के जरिए बॉलीवुड में एंट्री की थी। इन दोनों ही स्टार्स क साथ आलिया भट्ट ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा हाल ही में एक्टर सिद्धार्त मल्होत्रा ने शेयर किया है। ये किस्सा था उनके को-स्टार वरुण धवन की गैस प्रॉब्लम से जुड़ा। इस किस्से के बारे में सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा सीजन 2’ में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने करियर और वरुण धवन की गैस प्रॉब्लम पर चर्चा की।

‘नो फिल्टर नेहा सीजन 2’ में सिद्धार्थ अपने करियर के बारे में बात कर रहे थे और तभी उन्होंने वरुण धवन का जिक्र किया। सिद्धार्थ ने कहा, “मुझे याद है जब एक बार हम सभी लॉस एंजेलिस में अपनी वैन में वापस जा रहे थे और वरुण डिनर करके वापस वैन में आ रहा था।” सिद्धार्थ ने बताया, ‘वो तीन रो वाली छोटी वैन थी। वैन में बैठते ही वरुण ने चिकन और सभी प्रोटीन्स वाली पाद छोड़ दी। जब वरुण ने ये हरकत थी, तब वहां में ही उसके सामने था। मैंने ये सब अपनी आँखों के सामने होते हुए देखा था।’

गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले काफी दिनों अपनी फिल्मों के अलावा अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में बने हुए थे। सोशल मीडिया पर आए दिन सिद्धार्थ और कियारा के डेटिंग की तस्वीरें सामने आती रहती थी। फिर ये कपल आख़िरकार 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गया।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full