बेटे जोरावर की याद में Shikhar Dhawan ने लिखा गुलजार का शेर, सोशल मीडिया पर छलका दर्द, कहा – ‘रहा भी नहीं जाता है…’
Shikhar Dhawan: मशहूर भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पिच पर अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों से शिखर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सूर्खियों में हैं. शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी का तलाक हो चुका है. जिसके चलते शिखर अपने 9 साल के बेट
Shikhar Dhawan: मशहूर भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पिच पर अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों से शिखर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सूर्खियों में हैं. शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी का तलाक हो चुका है. जिसके चलते शिखर अपने 9 साल के बेटे जोरावर से भी दूर हो गए हैं. ऐसे में मंगलवार की रात शिखर धवन ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर बयां किया है.
शिखर धवन ने लिखी भावुक पोस्ट
शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे जोरावर की तस्वीर के साथ गुलजार की शायरी साझा की है. इस तस्वीर में शिखर धवन बेटे से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में शिखर धवन के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिल रही है. वहीं वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए शिखर धवन ने कैप्शन में लिखा – एक अजीब सी बेताबी है तेरे बिन, रह भी लेता है और रहा भी नहीं जाता…गुलजार साहब. शिखर का ये पोस्ट पढ़ने के बाद उनके फैंस भी इमोशनल हो गए हैं.
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का तलाक
शिखर धवन ने 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी. जिसके बाद 2014 में दोनों ने बेटे जोरावर को जन्म दिया था. हालांकि शादी के 8 साल बाद ही दोनों कपल्स के रिश्तों में कड़वाहटें आने लगीं. जिसके चलते आयशा बेटे जोरावर के साथ देश छोड़कर ऑस्ट्रेलिया चली गईं. ऐसे में 3 साल तक ना लौटने के बाद शिखर धवन ने पटियाला कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी थी.
कोर्ट का फैसला
इसी साल 4 अक्टूबर 2023 को कोर्ट ने भी दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने निश्चित समय के लिए शिखर को बेटे से मिलने की भी मंजूरी दी है. वहीं कोर्ट ने कहा कि, बेटे पर सिर्फ मां का अधिकार नहीं होता है. ऐसे में किसी जरुरी फैमिली फंक्शन के दौरान आयशा को बेटे जोरावर के साथ भारत आने का भी आदेश दिया गया है.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 के नए पोस्टर में एकसाथ दिखी हीरो और विलेन की झलक, टाइगर और जोया के बीच नजर आया आतिश