शहनाज गिल बोलीं- सलमान खान ने काम दे दिया, इसका मतलब ये नहीं कि सब कुछ ठीक हो गया….
सलमान खान (Salman Khan) की मल्टी स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए घर-घर में फेमस हो चुकी एक्ट्रेस शहनाज गिल भी बॉलीवुड में एंट्री कर रही है। इन दिनों वह जोर शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। [...]
सलमान खान (Salman Khan) की मल्टी स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए घर-घर में फेमस हो चुकी एक्ट्रेस शहनाज गिल भी बॉलीवुड में एंट्री कर रही है। इन दिनों वह जोर शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच शहनाज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर खुलकर बात की है।
भले ही शहनाज़ गिल को बॉलीवुड में सलमान खान ने लॉन्च किया हो, लेकिन शहनाज़ ये बात बहुत अच्छे से जानती है कि वह एक आउसाइडर हैं और भविष्य में काम हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। हाल ही में एक इंटरव्यू में शहनाज़ ने बताया कि, ‘उनका सफर उनके ही हाथों में है और यह उन पर ही निर्भर करता है कि वह कैसे खुद पर काम करना चाहती है और वास्तव में वह जीवन में क्या चाहती है।’
शहनाज़ ने आगे कहा कि, ‘सलमान ने उन्हें फिल्मों में मौका दे दिया, तो सबकुछ सही हो गया ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर वह मेहनत करेंगी तो उन्हें फिल्में मिलेंगी।’ शहनाज़ ने इस दौरान बिग बॉस 13 के समय को भी याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि, शो के दौरान सलमान खान से उन्होंने कहा था कि उन्हें ट्रॉफी नहीं चाहिए बल्कि उन्हें उनके साथ काम करना है। शहनाज़ का कहना है कि सलमान को उनकी बाते याद थीं, और इस वजह से ही सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म में मौका दिया।
बता दें, शहनाज़ गिल पहली बार सलमान खान से उनके शो बिग बॉस के सीजन 13 में मिली थीं। शहनाज गिल बिग बॉस 13 की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट रहीं। अब यह पहली बार है जब शहनाज़ सलमान के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।