Jawan Movie Trailer: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन मोड में किंग खान के डॉयलॉग्स ने जीता दर्शकों का दिल
Jawan Movie Trailer: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मच अवेटेड मूवी ‘जवान’ (Jawan Movie Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में किंग खान की शानदार एंट्री देखने के बाद दर्शकों के होश उड़ गए हैं. 2 मिनट के इस ट्रेलर में जहां बॉलीवुड के बादशाह एक्शन मोड में एक के बाद एक बेहतरीन [
Jawan Movie Trailer: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मच अवेटेड मूवी ‘जवान’ (Jawan Movie Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में किंग खान की शानदार एंट्री देखने के बाद दर्शकों के होश उड़ गए हैं. 2 मिनट के इस ट्रेलर में जहां बॉलीवुड के बादशाह एक्शन मोड में एक के बाद एक बेहतरीन डॉयलॉग्स मारते दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं फिल्म इंडस्ट्री की दो खूबसूरत हसीनाओं नयनतारा और दीपिका पादुकोण को देखते ही लोगों की धड़कने बढ़ गई हैं.
ऐटली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म जवान के ट्रेलर की शुरुआत शाहरुख की दमदार आवाज से होती है. जिसमें SRK कहते हैं कि, “मैं कौन हूं, कौन नहीं, पता नहीं. मां को किया वादा हूं, या अधूरा एक इरादा हूं. मैं अच्छा हूं, बुरा हूं, पुण्य हूं या पाप हूं. ये खुद से पूछना…क्योंकि मैं भी आप हूं. रेडी नाम तो सुना होगा.”
इसी डॉयलॉग के साथ दर्शकों को किंग खान की पहली झलक देखने को मिलती है. एक तरफ किंग खान को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए तो वहीं दूसरे ही पल साउथ सुपरस्टार नयनतारा की शानदार एंट्री सीधा दर्शकों के दिलों पर दस्तक देती नजर आ रही है. ऐसे में शाहरुख और नयनतारा से लोगों की नजर हट पाती कि अगले सीन में लाल साड़ी पहने दीपिका पादुकोण बॉक्सिंग रिंग जैसी किसी जगह पर खड़ी गुंडो को धोबी पछाड़ देती दिख रही हैं. इसी बीच किंग खान का मशहूर डॉयलॉग सुनने को मिलता है कि, “ये तो बस शुरुआत है.”
देखें वीडियो: Jawan Movie Trailer
हालांकि ट्रेलर के आखिर में शाहरुख खान अपनी पट्टी हटाते हुए कहते हैं कि, “जब मैं विलन बनता हूं तो मेरे सामने कोई भी हीरो टिक नहीं सकता.” ऐसे में बिना बालों के शाहरुख खान का लुक और हाथों में शेर के मुंह वाली अंगूठी बड़ा सस्पेंस क्रिएट करती हैं. मगर इस सस्पेंस से पर्दा उठता कि 2 मिनट 13 सेकेंड का ट्रेलर कब खत्म हो जाता है किसी को पता ही नहीं चलता. अब फिल्म में किंग खान हीरो हैं या विलन इस बात खुलासा तो फिल्म देखने के बाद ही होगा.
बता दें कि, रेड चिली एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्म जवान में शाहरुख खान के अपोसिट नयनतारा लीड रोल निभा रही हैं. वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का गेस्ट अपीयरेंस भी मौजूद है. फिल्म को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है. वहीं जवान के ट्रेलर को हिंदी, तमिल और तेलगु भाषा में रिलीज किया है. ट्रेलर देखने के बाद ऑडियन्स की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. ऐसे में शाहरुख के फैंस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को 7 सितंबर के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा.