VIDEO: शाहरुख़ खान को देख श्रीनगर एयरपोर्ट पर बेकाबू हुई भीड़, एक्टर का हुआ बुरा हाल

पठान की भारी सफलता के बाद, शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है। वह जहां भी जाते हैं वहां भीड़ उनसे मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पीछे पड़ जाती है। ‘पठान' के बाद शाहरुख़ खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी' की शूटिंग के लिए कश्मीर में है

By Aayushi Sharma · 30/4/2023

पठान की भारी सफलता के बाद, शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है। वह जहां भी जाते हैं वहां भीड़ उनसे मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पीछे पड़ जाती है। ‘पठान’ के बाद शाहरुख़ खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं। हाल ही में शाहरुख़ खान को श्रीनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह फैंस की भीड़ के बीच फंसे नजर आए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किंग खान ने व्हाइट टी-शर्ट और कार्गो पैंट के साथ ब्लैक जैकेट में पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं शाहरुख खान अपने साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैंस की भीड़ से घिरे नजर आ रहे हैं। भीड़ के कारण वह काफी परेशान भी दिख रहे हैं। फैंस अपने पसंदीदा स्टार के साथ एक तस्वीर क्लिक करवाने की कोशिश कर रहे हैं। शाहरुख के फैंस ने उनके साथ जमकर सेल्फी ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके बॉडीगार्ड भी लोगों को उनसे दूर करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

ये वीडियो 28 अप्रैल की शाम का है। उसी दिन शाहरुख़ को उसी गेटअप में मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल पर पहुंचने पर शाहरुख फैंस से बचने के लिए जल्दी से अपनी गाड़ी में बैठ गए थे। उन्होंने गेट के बाहर उनका इंतजार कर रहे पपराजी को पोज भी नहीं दिया।

बता दें शाहरुख खान फिल्म ‘डंकी’ में तापसी पन्नू के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में शूट कर रहे थे। इससे पहले शाहरुख़ खान की रिलीज़ हुई फिल्म ‘पठान’ भी बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आए थे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full