Bloody Daddy First Look: नाक पर चोट, शर्ट पर खून के निशान, शाहिद के खतरनाक अवतार को देख मचा बवाल!

Bloody Daddy First Look: बॉलीवुड के हैंडसम हंक यानी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहे हैं। जल्दी ही शाहिद फिल्म ‘ब्लडी डैडी' (Bloody Daddy First Look) में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से शाहिद का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। इसमें एक्ट

By Aayushi Sharma · 13/4/2023

Bloody Daddy First Look: बॉलीवुड के हैंडसम हंक यानी शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहे हैं। जल्दी ही शाहिद फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ (Bloody Daddy First Look) में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से शाहिद का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। इसमें एक्टर एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में शाहिद कपूर के लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

‘देसी Vibes’ चैट शो में मस्ती करते नज़र आए Shahid Kapoor और Shehnaaz Gill

क्यूट से दिखने वाले शाहिद इतने खतरनाक लुक भी में दिख सकते हैं, ये पोस्टर को देखकर साफ़ ज़ाहिर हो रहा है। बदली हुई हेयरस्टाइल, नाक पर कट का निशान, बेधती हुई आंखें और सफेद कमीज के कॉलर पर खून की छींटें, शाहिद का ये हंक लुक वाकई तारीफे काबिल है। इंटरनेट पर ‘ब्लडी डैडी’ का पोस्टर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस नए पोस्टर में शाहिद कपूर का लुक देखने लायक है। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए बताया है कि इसका टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है।

Shahid Kapoor इस प्रोड्यूसर संग करने वाले हैं काम, रियल लाइफ बेस्ड है एक्टर की अगली फिल्म

रिलीज़ डेट रिवील होने का इंतज़ार

इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। बता दें अली अब्बास जफ़र वही डायरेक्टर हैं, जिन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘सुलतान’ का निर्देशन किया था। ‘ब्लडी डैडी’ फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अंकुर भाटिया भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। हालांकि अब तक फिल्म की रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है। फैंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार है।

‘फर्जी’ ने जीता सभी का दिल

बताते दें इन दिनों शाहिद कपूर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई सीरीज़ ‘फर्जी’ ने भी सभी का दिल जीत लिया है। फैंस तो फर्जी के सेकंड पार्ट के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी से शाहिद को ये एहसास हो गया है कि वह बॉलीवुड की तरह ओटीटी प्लेटफ्रॉम पर भी बेहतर पर्फ़ोम कर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना सकते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full