Jawan Movie: शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ की रिलीजिंग डेट हुई पोस्टपोन, जानें कब रिलीज होगी किंग खान की फिल्म
Jawan Movie: फिल्म ‘पठान’ से बॉक्स ऑफिर पर धमाल मचाने वाले शाहरुख खान अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan Movie) को लेकर सूर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं किंग खान के फैंस भी उनकी अपकमिंग मूवी का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मगर फिल्म के मेकर्स ने ‘जवान’ की रिलीजिंग डेट को आगे बढ
Jawan Movie: फिल्म ‘पठान’ से बॉक्स ऑफिर पर धमाल मचाने वाले शाहरुख खान अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘जवान’ (Jawan Movie) को लेकर सूर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं किंग खान के फैंस भी उनकी अपकमिंग मूवी का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मगर फिल्म के मेकर्स ने ‘जवान’ की रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ा दिया है.
खबरों की मानें तो किंग खान की फिल्म ‘जवान’ 2 जून को पर्दे पर दस्तक देने वाली थी. मगर फिल्म का टीजर और ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है. ऐसे में ‘जवान’ की रिलीजिंग डेट को पोस्टपोन करने के कयास लग रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान स्टारर फिल्म 2 जून की बजाए 29 जून को रिलीज की जाएगी.
फिल्म ‘जवान’ की रिलीजिंग डेट आगे बढ़ाने का असर बॉक्स ऑफिस की कई बड़ी फिल्मों पर भी दिखेगा. 29 जून को बकरीद के मौके पर लगातार चार हॉलीडे पड़ रहे हैं. ऐसे में 29 जून को फिल्म ‘जवान’ की रिलीजिंग को बड़ा फैन बेस मिल सकता है. वहीं फिल्म पर्दे पर बेहतर ओपनिंग करने में भी कामयाब हो सकती है. हालांकि फिल्म पोस्टपोन करने के कारण सिद्धार्थ मल्होत्रा और आयुष्मान खुराना को भी अपनी फिल्मों की डेट बदलनी पड़ सकती है.
दरअसल 29 जून को फिल्म ‘जवान’ को बड़ी ओपनिंग मिलने की संभावान है. ऐसे में आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ भी 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है. मगर जानकारों की मानें तो ‘जवान’ की लहर इन फिल्मों की कमाई पर बुरा असर डाल सकती हैं. इसलिए ‘योद्धा’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीजिंग डेट को भी पोस्टपोन किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें – Karan Deol: अगले महीने होगी सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी, ये हैं शादी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट
हालांकि फिल्म ‘जवान’ के साथ ही कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ भी 29 जून को ही रिलीज हो रही है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं फिल्म ‘जवान’ की बात करें तो इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ सुपरस्टार नयनतारा और दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करेंगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की बॉक्स ऑफिर पर दस्तक देने के बाद ऑडियन्स किस फिल्म को ज्यादा प्यार देते हैं.