Exclusive: ‘साफ सुथरा एंटरटेनमेंट’ है शाहरुख खान की डंकी, नन्हे फैन ने लगाए किंग खान के साथ ठुमके, शाहरुख ने शेयर किया Video
Dunki: शाहरुख खान को बॉलीवुड के टॉप सुपरस्टार्स में गिना जाता है. शाहरुख की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी मौजूद है. ऐसे में शाहरुख के फैंस उनकी फिल्मों का बेहद बेसब्री से इंतजार करते हैं. वहीं पठान और जवान के बाद किंग खान अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी (Dunki) से बॉ
Dunki: शाहरुख खान को बॉलीवुड के टॉप सुपरस्टार्स में गिना जाता है. शाहरुख की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी मौजूद है. ऐसे में शाहरुख के फैंस उनकी फिल्मों का बेहद बेसब्री से इंतजार करते हैं. वहीं पठान और जवान के बाद किंग खान अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी (Dunki) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं.
शाहरुख ने शेयर किया वीडियो
शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें शाहरुख का एक फैन डंकी के गाने लुट पुट गया पर थिरकता दिखाई दे रहा है. वहीं शाहरुख ने अपनी फिल्म को साफ सुथरा एंटरटेनमेंट करार दिया है.
दरअसल शाहरुख का ये फैन कोई और नहीं बल्कि एक छोटा सा बच्चा है. जो शाहरुख के गाने पर मस्ती करता नजर आ रहा है. ऐसे में इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा कि, ये बहुत प्यारा है. “कृप्या, आप जब डंकी देखने जाएं तो इसे भी साथ लेकर जाएं. डंकी एक साफ सुथरा एंटरटेनमेंट और इमोशन है. जिसका बड़े और बच्चे भरपूर आनंद उठा सकते हैं और ढेर सारा प्यार भी महसूस कर सकते हैं.”
He is so sweet!! Please take him when u go for the film… #Dunki is saaf suthra entertainment and emotion that can be enjoyed and felt by youngsters and elders alike… lots of love!!! https://t.co/cSGxS8s1Cw
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 30, 2023
डंकी फिल्म
शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी इसी महीने क्रिसमस से पहले 22 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं फिल्म में विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका निभाएंगे.
सालार से होगी टक्कर
बता दें कि, शाहरुख की फिल्म डंकी की टक्कर साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार से होने वाली है. सालार भी 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बादशाह और बाहुबली में से किसे फैंस का सबसे ज्यादा प्यार मिलता है.