Sara Ali Khan: चबी लुक में सारा अली खान का डांस वीडियो हुआ वायरल, देखने के बाद ऐसा था सारा का रिएक्शन

Sara Ali Khan: सारा अली खान (Sara Ali Khan) को फिल्म इंडस्टी की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता है. वहीं सारा अली खान का स्लिम एंड ट्रिम और ग्लैमरस लुक दर्शकों को काफी पसंद आता है. मगर क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में आने से पहले सारा काफी चबी हुआ करती थीं. सारा अली [...]

By Sakshi Pandey · 7/5/2023

Sara Ali Khan: सारा अली खान (Sara Ali Khan) को फिल्म इंडस्टी की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता है. वहीं सारा अली खान का स्लिम एंड ट्रिम और ग्लैमरस लुक दर्शकों को काफी पसंद आता है. मगर क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में आने से पहले सारा काफी चबी हुआ करती थीं.

सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में सारा के अपोसिट सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल निभाया था. वहीं पहली ही फिल्म में अपनी शानदार एक्टिंग और बोल्ड अंदाज से सारा ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था. मगर बॉलीवुड का हिस्सा बनने से पहले सारा चबी लुक कैरी करती थीं.

दरअसल सारा के पुराने लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद सारा अपने अब्बा सैफ अली खान के साथ छोटे पर्दे के फेमस शो कॉफी विद करण में नजर आई थीं. इस दौरान करण जौहर ने सारा को एक पुराना वीडियो दिखाया था. जिसमें सारा चबी लुक में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में सारा ने ढेर सारा मेकअप किया है. साथ ही वो बॉलीवुड गाने पर डांस करते भी दिखाई दे रही हैं.

इंटरनेट सेंशेशन बनी इस वीडियो में  सारा बॉलीवुड सॉन्ग ‘तू है वही दिल ने जिसे अपना चुना’ गुनगुनाते और नाचते नजर आ रही हैं. वहीं सारा के एक्सप्रेशंस भी काफी क्यूट हैं. जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स सारा के वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा धर्माटिक एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में सारा स्वतंत्रता सैनानी का रोल अदा करेंगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full