पटौदी खानदान की शहजादी सारा अली खान का नहीं है कंजूसी में कोई जवाब! कहा- नहीं है डिजाइनर कपड़े और बैग का शौक

Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) फैंस के बीच में काफी पॉपुलर हैं. जिसकी वजह उनकी सादगी ही है. सारा को अक्सर मुंबई और दिल्ली की गलियों में घूमकर शॉपिंग करते देखा जाता है. ऐसे में कुछ लोग सारा को कंजूस करार देते हैं. तो कई लोग उनकी सादगी की [...]

By Sakshi Pandey · 8/11/2023

Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) फैंस के बीच में काफी पॉपुलर हैं. जिसकी वजह उनकी सादगी ही है. सारा को अक्सर मुंबई और दिल्ली की गलियों में घूमकर शॉपिंग करते देखा जाता है. ऐसे में कुछ लोग सारा को कंजूस करार देते हैं. तो कई लोग उनकी सादगी की तारीफ करते नजर आते हैं. वहीं सारा अली खान ने खुद इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

करण के शो में पहुंची सारा

सारा अली खान छोटे पर्दे के मशहूर शो कॉफी विद करण सीजन 8 में बतौर चीफ गेस्ट पहुंची थीं. इस दौरान अनन्या पांडे ने भी सारा के साथ शो में शिरकत की थी. वहीं शो के दौरान होस्ट करण जौहर ने सारा की जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प सवाल पूछे हैं. जिनमें से एक सारा की लाइफस्टाइल से रिलेटेड भी हैं.

डिजाइनर चीजों से दूर रहती हैं सारा

सारा अली खान का ताल्लुक नवाबों के खानदान से है. सारा पटौदी के नवाब सैफ अली खान की लाडली हैं. मगर इसके बावजूद सारा की सादगी देखकर कई लोग उन्हें कंजूस करार देते हैं. ऐसे में सारा का कहना है कि, “ऐसा नहीं है मेरे पास डिजाइनर जूते और बैग नहीं हैं. लेकिन मैं डिजाइनर कपड़े पहनने में यकीन नहीं रखती हूं. मैं जारा के कपड़ों में अच्छी दिखती हूं. जिन्हें मैं कॉन्फीडेंस के साथ कैरी करती हूं. एक स्टार होने का मतलब ये नहीं है कि आप हर वक्त सजे-धजे रहें और स्टार बनने के बाद नॉर्मल होना छोड़ दें.”

फैंस के बारे में बोली सारा

सोशल मीडिया फैंस की बात करते हुए सारा ने कहा, “मैं एक एक्टर हूं और काफी सारे लोग मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. ऐसे मुझे सभी के सामने खुद को प्रेजेंट करना पड़ता है. इसलिए मुझे इस बात का ध्यान रखना होता है कि मैं आलसियों की तरह बालों में तेल लगाकर सभी के सामने ना जाऊं. मगर इसका मतलब ये भी नहीं है कि ऐयरपोर्ट पर जाने के लिए मुझे अपने बालों में ब्लो ड्राई करवाने की जरुरत है. मुझे ये सब बकवास लगता है और मैं इसके लिए माफी नहीं मागूंगी.”

ये भी पढ़ें – टाइगर 3 का इंतजार कर रहे दर्शकों को मिली बड़ी खुशखबरी, इन जगहों पर 24*7 चलेगी फिल्म, जाने अपडेट

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full