मालदीव में बच्चों संग वेकेशन एन्जॉय कर रहीं मान्यता दत्त, बिकिनी में देख फैंस बोले- भाभी जी आप तो….
Maanayata Dutt Bikini Look: बॉलीवुड के बाबा यानी संजय दत्त (Sanjay Dutt) बेहद पॉप्युलर एक्टर हैं। हालांकि मशहूर होने के मामले में संजू बाबा की पत्नी मान्यता दत्त (Maanayata Dutt) भी कुछ कम नहीं है। भले ही मान्यता फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर ज़रूर एक्टिव रह
Maanayata Dutt Bikini Look: बॉलीवुड के बाबा यानी संजय दत्त (Sanjay Dutt) बेहद पॉप्युलर एक्टर हैं। हालांकि मशहूर होने के मामले में संजू बाबा की पत्नी मान्यता दत्त (Maanayata Dutt) भी कुछ कम नहीं है। भले ही मान्यता फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर ज़रूर एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर सुर्ख़ियों में आ जाती हैं।
मान्यता दत्त सोशल मीडिया पर हमेशा ही अपनी बोल्डनेस को लेकर छाई रहती हैं। मान्यता अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मान्यता ने एक बार फिर अपनी हॉट फोटोज शेयर कर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। इस बार उन्होंने अपना बिकिनी अवतार शेयर कर सभी के होश उड़ा दिए हैं।
मान्यता ने अपना वीडियो शेयर कर लिखा है- ‘जिंदगी समुद्र की तरह है। यह शांत या ठहरी और खुरदुरा या कठोर रह सकती है। लेकिन आखिर में यह हमेशा खूबसूरत होती है।’ लोग उनके वीडियो पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा- ‘भाभी जी आपतो शानदार दिखती हैं।’ तो वही दूसरे यूज़र ने लिखा- ‘चेहरा है या चांद खिला है।’
दरअसल, मान्यता इन दिनों अपने दोनों बच्चों शहरान दत्त और इकरा दत्त के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। वहीं उन्होंने वहां से एक मोंटाज वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपने ट्रिप की झलक दिखाई है। तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं मान्यता काफी ग्लैमरस लग रही हैं और पानी के बीच एंजॉय कर रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने अलग-अलग लुक्स को शामिल किया है। वीडियो में उनके साथ उनके बच्चे भी दिख रहे हैं।
बता दें मान्यता के इंस्टाग्राम पर 23 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहीं वो अक्सर ही फोटोज-वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। मान्यता दत्त का असली नाम दिलनवाज शेख है, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें सारा खान के नाम से जाता था। वह ‘लवर्स लाइक अस’ नाम की एक सी ग्रेड मूवी में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही मान्यता ने प्रकाश झा की फिल्म ‘गंगाजल’ में भी एक आइटम नंबर किया थाl संजय दत्त से शादी करने के बाद मान्यता को अपनी अलग पहचान मिली है। वह संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं।