सानिया मिर्जा के पति नहीं रहे शोएब मलिक, दोनों का तलाक हुआ कन्फर्म…. जानिए क्यों टूटी शादी ?

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ( Shoaib Malik ) खुद को सानिया मिर्जा ( Sania Mirza ) का पति नहीं मानते और इस बात का ऐलान उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर किया हैं। Sania Mirza- Shoaib Malik Divorce : आपको बता दें की लंबे समय से इन दोनों के तलाक की अटकलें चल रही हैं। [...]

By Shaikh Almina · 4/8/2023

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ( Shoaib Malik ) खुद को सानिया मिर्जा ( Sania Mirza ) का पति नहीं मानते और इस बात का ऐलान उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर किया हैं।

Sania Mirza- Shoaib Malik Divorce : आपको बता दें की लंबे समय से इन दोनों के तलाक की अटकलें चल रही हैं। पहले ऐसी खबरें भी आई की इन दोनों का तलाक हो चुका हैं लेकिन इन दोनों ने ऑफिशियली कुछ नहीं कहा हैं।

वहीं सभी को लग रहा था की दोनों के बीच में मन मुटाव चल रहा था, दोनों सेपरेशन फेस में हैं और हो सकता हैं समय के साथ ये सब ठीक हो जाएं लेकिन लगता हैं शोएब और सानिया की शादी टूट चुकी हैं।

हाल ही में शोएब मलिक ने अपने इंस्टा पर कुछ ऐसा बदलाव किया हैं जिस से लगना लाज़मी हो चुका हैं की अब इन दोनों के बीच चीज़ें ठीक नहीं हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में हसबेंड ऑफ सुपर वुमन – सानिया मिर्जा लगा रखा था लेकिन अब उन्होंने अपने बायो में बदलाव कर दिया हैं।

अब उन्होंने यह स्टेटस हटा दिया हैं। अब वो अपने आपको सानिया मिर्जा का पति नहीं मानते हैं। तो एक जो यह खास बदलाव नजर आ रहा हैं इससे कयास लगाए जा रहें हैं की शोएब और सानिया का तलाक हो चुका हैं।

वैसे पहले से ही ये खबरें आ रहीं थी की इन दोनों का तलाक हो चुका हैं और यह दोनों अलग अलग रह रहें हैं और ये सिलसिला एक साल से नहीं बल्कि पिछले 2 से 3 साल से चलता आ रहा हैं।

सानिया मिर्जा जब की अपने बेटे के साथ दुबई में रहती हैं तो शोएब मलिक ज्यादातर वक्त पाकिस्तान में बिताते हैं। पिछले दिनों ये खबर आईं थी की पाकिस्तानी एक्टर आयशा ओमर के साथ शोएब मलिक का अफेयर चल रहा और इसी वजह से सानिया मिर्जा ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने उनपे यह आरोप लगाया की उनके पति ने उन्हें धोका दिया हैं और उन्होंने उनसे इसी वजह से उन्होंने तलाक मांगा हैं और कहा भी जा रहा हैं की ये तलाक हो भी चुका हैं।

आपको यह बता दें की सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शोएब मलिक से शादी की थी।

शोएब से उनका नाम जब जुड़ा तो उससे पहले शोहराब नाम के व्यक्ति के साथ उनकी सगाई हुई थी।

शोहराब उनके बचपन के दोस्त थे लेकिन कहा जाता हैं जब वो बाहर ऑस्ट्रेलिया गई थी और वही शोएब मलिक भी क्रिकेट खेलने पहुंचे थे। तब इन दोनों के बीज बातचीत शुरू हुई थी और फिर दोनों का अफेयर शुरू हो गया। शोएब मलिक के कारण सानिया मिर्जा ने अपने मंगेतर शोहराब का साथ छोड़ दिया था और उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी कर ली थी।

वैसे देखा जाएं तो शोएब के लाइफ में भी पहले से ही एक कॉन्ट्रोवर्सी थी हैदराबाद की एक लड़की ने यह दावा किया था। उस लड़की का नाम आयशा था। उनका कहना था की उनकी शादी शोएब मलिक से हो चुकी हैं। साथ ही यह भी कहा जाता हैं की उनके पास इस बात के वीडियो भी थे। शोएब मलिक के साथ इंटरनेट के जरिए उनकी मुलाकात हुई थी और इंटरनेट के जरिए ही शादी भी हुई थी।

लेकिन जब शोएब मलिक ने उन्हें सामने से देखा था उनको बीवी मानने से इंकार कर दिया था। इन सभी मसलों के बाद जब शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की शादी हुई, तब शादी बाद इन दोनों ने दुबई में घर लिया और दोनों वहीं रहने लगे। सानिया मिर्जा कभी कबार पाकिस्तान जाया करतीं थी लेकिन उनका ज्यादातर वक्त दुबई में ही रहतीं थी या फिर इंडिया में।

लेकिन अब माना जा रहा हैं इनकी शादी टूट चुकी हैं, इनकी शादी 13 साल चली और 13 साल बाद अब इनका तलाक हो चुका हैं। पहले तो सिर्फ कयास ही लगाएं जा रहे थे लेकिन जिस तरीके से शोएब मलिक ने अपने इंस्टा बायो में बदलाव किए हैं उसे देखते हुए लगता हैं की ये तलाक कन्फर्म है।

क्या हैं आपकी राय ? कॉमेंट्स करके हमें जरूर बताएं और बॉलीवुड, टेलीविजन के तमाम खबरों को जानने के लिए से ‘ बिहाइंड टॉकीज ‘ से जुड़े रहें।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full