VIDEO: पार्टी में सरेआम संगीता बिजलानी ने सलमान के मुंह पर मारा मुक्का! शर्म से लाल हुए भाईजान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान शर्मा ने हाल ही में ईद के मौके पर अपने घर एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। पार्टी से जुड़ी कई सारी तस्वीरें औऱ वीडियो भी सामने आए हैं। लेकिन इनमें से अगर किसी वीडियो की सबसे [...]

By Aayushi Sharma · 24/4/2023

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान शर्मा ने हाल ही में ईद के मौके पर अपने घर एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। पार्टी से जुड़ी कई सारी तस्वीरें औऱ वीडियो भी सामने आए हैं। लेकिन इनमें से अगर किसी वीडियो की सबसे ज्यादा चर्चा की जा रही है तो वो है सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) का।

View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla

शनिवार को आयुष और अर्पिता ने ईद पार्टी रखी थी। इस पार्टी में सलमान, संगीता बिजलानी, कैटरीना कैफ सहित इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। इसी पार्टी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें सलमान खान को एक्स गर्लफ्रेंड संगीता के साथ बाहर निकलते देखा जा सकता है। जहां एक ओर सलमान खान अपनी फिल्मों में दूसरों पर पंच बरसाते हुए नजर आते हैं, तो वहीं उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी पार्टी में सल्लू मियाँ के गाल पर मुक्का जड़ते हुए नजर आ रही हैं। संगीता ने सलमान के साथ ऐसी हरकत कर दी, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। हालांकि, संगीता ने सलमान को ये मुक्का मस्तीभरे अंदाज में प्यार से मारा है। संगीता से मुक्का खाने के बाद सलमान हँसते हुए नजर आए। दोनों के बीच हुई ये मीठी नोक-झोंक को सलमान के फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

सलमान और संगीता को साथ में काफी खुश देखा जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने उनकी टांग खिंचाई करना शुरू कर दी। एक यूज़र्स ने कमेंट कर लिखा- ‘भाई और संगीता की जोड़ी कितनी प्यारी लग रही है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बस संगीता के साथ ही खुश नजर आते हैं सलमान। कर लो इसी से शादी’।  एक और यूज़र ने लिखा, ‘यही वजह है कि उन्होंने कभी शादी नहीं की’।

गौरतलब है कि संगीता बिजलानी के साथ सलमान खान के अफेयर किस्सों से हर कोई वाकिफ था। दोनों के प्यार की चर्चा बॉलीवुड गलियारे में काफी हुआ करती थी। संगीता और सलमान ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था। लेकिन वे शादी के मुकाम तक नहीं पहुँच पाए थे। हालांकि इसके बाद भी सलमान और संगीता आज भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full