16 साल की बाली उम्र में कमाल लगती थी साउथ से लेकर बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली ये एक्ट्रेस, क्या आपने पहचाना?

इस फ़िल्मी दुनिया में कई चेहरे ऐसे हैं, जिनकी प्यारी-सी स्माइल और खूबसूरती हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। आए दिन कोई न कोई एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर सुर्ख़ियों में आ जाती हैं। हाल ही में ‘ऊं अटावा' फेम साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Saman

By Aayushi Sharma · 25/4/2023

इस फ़िल्मी दुनिया में कई चेहरे ऐसे हैं, जिनकी प्यारी-सी स्माइल और खूबसूरती हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। आए दिन कोई न कोई एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर सुर्ख़ियों में आ जाती हैं। हाल ही में ‘ऊं अटावा’ फेम साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी एक तस्वीर शेयर कर सुर्ख़ियों में बनी हुईं हैं।

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर कुछ न कुछ फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। सामंथा ने इसी बीच एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो को देखकर एक बारगी पहचानना मुश्किल है कि यह कौन है?

सामंथा (Samantha Ruth Prabhu) का यह फोटो तब का है जब वह 16 साल की थीं। वह उस समय मॉडलिंग की दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत कर रही थी। तब सामंथा ने रेट्रो लुक में अपना एक फोटोशूट करवाया था। उसकी तस्वीर उन्होंने अब सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं सामंथा एक काउच पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने शॉर्ट ड्रेस के साथ सफेद श्रग पहना है। इस तस्वीर को शेयर कर सामंथा ने कैप्शन में लिखा है- ’16 साल की मैं’। सामंथा की इस खूबसूरत फोटो को उनके फैंस ने अलग-अलग प्लेटफार्म पर खूब शेयर किया है, जिस पर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। कोई इस फोटो को क्लासिक तो कोई खूबसूरत बता रहा है।

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपनी हर फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग करती हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में काम किया था। इस सीरीज में उन्होंने शानदार एक्टिंग की थी, जिस वजह से उन्हें अलग पहचान मिली और वो पूरे देश में फेमस हो गई।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full