Samantha Ruth Prabhu: साउथ सुपरस्टार समांथा ने किया चिट्टी बाबू पर पलटवार, कान के बालों को लेकर कसा तंज

Samantha Ruth Prabhu: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु बॉक्स ऑफिस पर कई सपुरहिट फिल्में दे चुकी हैं. वहीं बॉलीवुड में भी समांथा (Samantha Ruth Prabhu) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. हालांकि समांथा इन दिनों फिल्म ‘शाकुंतलम’ को लेकर चर्चा में हैं. समांथा

By Sakshi Pandey · 24/4/2023

Samantha Ruth Prabhu: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु बॉक्स ऑफिस पर कई सपुरहिट फिल्में दे चुकी हैं. वहीं बॉलीवुड में भी समांथा (Samantha Ruth Prabhu) की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. हालांकि समांथा इन दिनों फिल्म ‘शाकुंतलम’ को लेकर चर्चा में हैं. समांथा की फिल्म ‘शाकुंतलम’ पर्दे पर कुछ खास कमाल दिखाने में फेल हो गई है.

दरअसल गुणाशेखर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शाकुंतलम’ पौराणिक कहानियों पर आधारित है. हालांकि समांथा की पिछली फिल्मों की अपेक्षा ‘शाकुंतलम’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. इसी कड़ी में टॉलीवुड निर्देशन चिट्टी बाबू ने समांथा पर निशाना साधा था. जिसके जवाब में समांथा ने भी चिट्टी बाबू पर तंजा कसा है.

बता दें कि, समांथा की फिल्म ‘शाकुंतलम’ की असफलता पर बात करते  हुए चिट्टी बाबू ने कहा था कि, “समांथा का करियर खत्म हो चुका है. ऐसे में फैंस की सहानुभूति बटोरने के लिए समांथा बीमार होने और पर्सनल प्रॉब्लम्स जैसे बहाने बनाती हैं.” चिट्टी बाबू का ये बयान मीडिया में काफी चर्चा बटोर रहा था. वहीं समांथा के फैंस भी उनके रिएक्शन का इतंजार कर रहे थे.

आखिरकार समांथा ने चिट्टी बाबू के बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है. हालांकि इस पोस्ट में समांथा ने चिट्टी बाबू का जिक्र नहीं किया है. मगर गूगल का एक स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए समांथा ने चिट्टी बाबू के कानों के बालों का मजाक उड़ाया है.

गूगल सर्च इंजन में समांथा ने लिखा कि, “लोगों के कानों के बाल कैसे बढ़ते हैं.” वहीं गूगल से समांथा के सवाल का जवाब देते हुए लिखा कि, “टेस्टोस्टेरोन नामक पदार्थ बढ़ने के कारण…” जिसके आगे समांथा ने हैशटैग लगाते हुए लिखा कि, यदि आप जानते हैं, तो आप जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Varun Dhawan: जब अर्जुन कपूर और वरुण धवन की दोस्ती में आने वाली थी दरार, एक ही लड़की पर आ गया था दोनों एक्टर्स का दिल

गौरतलब है कि, समांथा रुख प्रभु स्टारर फिल्म ‘शाकुंतलम’ 14 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज हुई थी. वहीं इस फिल्म में समांथा के अपोसिट देव मोहन ने लीड रोल निभाया था. समांथा के वर्कफ्रंट पर बात करें तो, समांथा जल्दी ही सिटाडेल वेब सीरीज में बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full