Samantha Ruth Prabhu: समांथा का अंग्रेजी एक्सेंट सुनने के बाद हंसी रोकने पर मजबूर हो गए वरुण घवन?

Samantha Ruth Prabhu: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और साउथ सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडल को लेकर काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग समांथा की फिल्म ‘शकुंतलम’ के खराब प्रदर्शन की भी आलोचना कर रहे हैं. ऐसे में ‘शकुंतलम’ की चर्चा

By Sakshi Pandey · 27/4/2023

Samantha Ruth Prabhu: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और साउथ सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)  अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडल को लेकर काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग समांथा की फिल्म ‘शकुंतलम’ के खराब प्रदर्शन की भी आलोचना कर रहे हैं. ऐसे में ‘शकुंतलम’ की चर्चा अभी खत्म नहीं हुई थी कि समांथा अपने एक्सेंट को लेकर एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं.

दरअसल वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु हाल ही में सिटाडल का प्रमोशन करने के लिए मीडिया से रुबरु हुए थे. ऐसे में सिटाडल का हिस्सा बनने को लेकर समांथा ने कहा कि, सिटाडल का हिस्सा बनकर मैं काफी खुश हूं. ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कई देशों के अलग-अलग कलाकार परफॉर्म कर रहे हैं. ऐसे में वैश्विक मंच पर एक्टिंग करना हमारे लिए काफी बड़ी बात है. समांथा के शब्द अंग्रेजी भाषा में थे. जिसे सुनने के बाद कुछ लोग समांथा के इंग्लिश एक्सेंट का मजाक उड़ा रहे हैं. तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स के अनुसार समांथा के बगल में खड़े वरुण धवन भी उनका एक्सेंट सुनने के बाद अपनी हंसी रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by BollywoodCorner (@bolly.wood.corner)

समांथा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ऐसे में कई लोग समांथा को ट्रोल करने में जुटे हैं. तो वहीं समांथा के फैंस उनका काफी सपोर्ट कर रहे हैं. समांथा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, ये फेक नहीं है. समांथा ऐसे ही इंग्लिश बोलती है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि, मैंने समांथा के पुराने इंटरव्यू भी देखे हैं. उनका एक्सेंट यही है. इसमें कुछ भी बनावटी नहीं है. समांथा के फैन ने लिखा कि, वो काफी अच्छी अदाकारा है. स्वाभाव से भी विनम्र है. ये खराब मानसिकता वाले लोग अच्छे लोगों को क्यों परेशान करते हैं.

ये भी पढ़ें- Shaakuntalam: समांथा स्टारर फिल्म ‘शकुंतलम’ की विफलता पर बोलीं एक्ट्रेस मधू, कहा – ‘बहुत दुख हुई कि…’

गौरतलब है कि, समांथा पहली एक्ट्रेस नहीं हैं. जिन्हें अंग्रेजी एक्सेंट के लिए ट्रोल किया जा रहा है. इससे पहले फिल्म आरआरआर के प्रमोशन के दौरान साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को भी उनके एक्सेंट के लिए ट्रोल किया जा चुका है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full