Exclusive: सैम बाहदुर देखकर रो पड़ीं फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बेटी माया, कहा – ‘हमेशा गर्व रहेगा…’

Sam Bahadur: विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) सिनेमाघरों में जमकर तारीफें लूट रही है. फिल्म में विक्की कौशल के किरदार से लेकर स्टोरी लाइन और देशभक्ति के जुनून की जमकर सराहना हो रही है. इस फिल्म में विक्की ने देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का रोल निभाया है. वहीं

By Sakshi Pandey · 1/12/2023

Sam Bahadur: विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) सिनेमाघरों में जमकर तारीफें लूट रही है. फिल्म में विक्की कौशल के किरदार से लेकर स्टोरी लाइन और देशभक्ति के जुनून की जमकर सराहना हो रही है. इस फिल्म में विक्की ने देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का रोल निभाया है. वहीं सैम मानेकशॉ की बेटी माया भी इस फिल्म को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाई हैं.

पिता की कहानी पर है गर्व

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैम मानेकशॉ की बेटी माया ने सैम बहादुर देखने के बाद अपनी फीलिंग्स शेयर की है. माया ने बताया कि, ये फिल्म देखने के बाद उन्हें अपने पिता की कहानी पर गर्व महसूस हो रहा है.

उन्होंने कहा, ” यह फिल्म देश को गौरवान्वित करने के लिए बनाई गई है. इस फिल्म को देखते समय मेरे आंसू निकल गए थे. मैंने ये फिल्म दो बार देखी और मैं दोनों बार रो पड़ी थी. फिल्म के आखिरी दो सेकेंड में जब आप पीछे मुड़कर थिएटर में बैठे लोगों को देखते हैं. तो सभी के चेहरे पर एक मुस्कुराहट देखने को मिलती है. जो सचमुच अद्भुत है.”

फिल्म का प्रीमियर

बीती रात मुंबई में फिल्म सैम बहादुर का प्रीमियर रखा गया था. जहां विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ सहित सारा अली खान और करण जौहर जैसी कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी. वहीं फिल्म देखने के बाद सभी सेलेब्स ने विक्की की जमकर तारीफ की है.

ये भी पढ़ें – सैम बहादुर के दीवाने हुए सितारे, सारा अली खान ने की फिल्म की तारीफ, करण जौहर ने कहा – ‘मास्टर ऑफ आर्ट हैं विक्की’

सैम बहादुर की कहानी

विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर की बात करें, तो ये फिल्म 1971 में हुई भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. जिसमें विक्की कौशल देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का रोल निभा रहे हैं. वहीं मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में फातिमा सना शेख इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आ रही हैं. देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full