Katrina Kaif: जब जॉन अब्राहम ने कैटरीना को पहली फिल्म से किया था आउट, तीन दिनों तक रोईं थी कैट, सलमान ने किया खुलासा
Katrina Kaif: फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दे चुकीं हैं. वहीं कैटरीना की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. बेशक कैटरीना का नाम बी-टाउन की टॉप सेलेब्स में शुमार है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जॉन अब्राहम ने कैटरीना को उनकी पहली फिल
Katrina Kaif: फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दे चुकीं हैं. वहीं कैटरीना की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. बेशक कैटरीना का नाम बी-टाउन की टॉप सेलेब्स में शुमार है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जॉन अब्राहम ने कैटरीना को उनकी पहली फिल्म में ही रिप्लेस कर दिया था. जिसका खुलासा हाल ही में सलमान खान ने किया है.
दरअसल बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने इंडिया टीवी के मशहूर शो ‘आपकी अदालत में’ शिरकत की थी. इस दौरान कैटरीना का जिक्र करते हुए सलमान ने कहा कि, कैट ने 2003 में आई फिल्म ‘बूम’ से अपना पहला डेब्यू किया था. हालांकि इससे पहले कैटरीना को अनुराग बासु की फिल्म ‘साया’ में काम करने का मौका मिला था. इस फिल्म में कैटरीना जॉन अब्राहम के अपोसिट रोल अदा कर रही थीं. मगर शूट के दौरान पहले ही टेक के बाद जॉन ने कैटरीना को रिप्लेस कर दिया था. इसके बाद तारा शर्मा ने जॉन के अपोसिट रोल निभाया था.
सलमान बताते हैं कि, कैटरीना उस वाक्य से काफी दुखी थीं. इसके कैटरीना लगातार तीनों दिनों तक रोती रहीं. मुझे याद है कि, कैटरीना कह रही थीं कि मेरा करियर शुरु होने से पहले ही खत्म हो गया है. लेकिन मुझे पता था कि वो एक दिन सुपरस्टार बनेगी. मैंने उनसे कहा कि, एक दिन सपुरस्टार बनने के बाद तुम इस वाक्य पर हंसोगी. मगर कैटरीना ने कहा कि, तुम नहीं समझोगे क्योंकि तुम पहले से ही एक सुपरस्टार हो.
ये भी पढ़ें – शाहरुख खान के बेटे संग अपने रिश्ते पर खुलकर बोलीं पलक तिवारी- वह बिल्कुल वैसा ही है, जैसा…
इस दौरान सलमान ने कैटरीना को सलाह देते हुए कहा कि, आपकी खराब हिन्दी की वजह से आपको फिल्म से रिप्लेस किया गया है. इसलिए आप अपनी इंग्लिश और हिन्दी पर काम करिए. जिसके बाद कैटरीना ने महज दो दिनों में हिन्दी पढ़नी और लिखनी सीख ली थी.
कैटरीना के वर्कफ्रंट पर बात करें तो कैटरीना इस दौरान सलमान के साथ ब्लॉक बस्टर टाइगर सीरीज की अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. वहीं कैट और सलमान के फैंस भी इस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.