Salman Khan: ‘किसी का भाई किसी की जान’ के सेट पर फटे जूते पहनकर आते थे सलमान खान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का नाम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार्स में गिना जाता है. सलमान खान (Salman Khan) इंडस्ट्री के कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर चुके हैं. वहीं सलमान कलर्स टीवी के फेमस शो बिग बॉस के हर सीजन को भी होस्ट करते हैं. हालांकि करोड़ों की फिल्

By Sakshi Pandey · 21/4/2023

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का नाम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार्स में गिना जाता है. सलमान खान (Salman Khan) इंडस्ट्री के कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर चुके हैं. वहीं सलमान कलर्स टीवी के फेमस शो बिग बॉस के हर सीजन को भी होस्ट करते हैं. हालांकि करोड़ों की फिल्में और छोटे पर्दे का सुपरहिट शो होस्ट करने के बावजूद सलमान फटे जूते पहनने के शौकीन हैं.

दबंग खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में हैं. वहीं सलमान के अलावा फिल्म में जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और सिद्धार्थ निगम जैसे कई मशहूर चेहरे शामिल हैं. ऐसे में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान जस्सी गिल और पलक तिवारी ने भाई जान से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है.

सेट पर सलमान के बिहेवियर पर बात करते हुए दोनों कलाकारों ने कहा कि, इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद सलमान काफी डाउन टू अर्थ पर्सनालिटी हैं. सलमान को दिखावा करना बिल्कुल पसंद नहीं है.

ये भी पढ़ें – KKBKKJ: फिल्म की रिलीजिंग से पहले सलमान ने कैंसिल की स्क्रीनिंग, वजह जानने के बाद फैंस ने की भाई जान की तारीफ

इसी कड़ी में पलक तिवारी ने सलमान का जिक्र करते हुए कहा कि, सलमान सर घर के कपड़ों में ही सेट पर आया करते थे. इस दौरान सलमान पैरों में फटे जूते पहनकर रखते थे. वहीं फटे हुए जूते पहनने का कारण पूछने पर सलमान ने कहा, ये जूते मुझे सबसे ज्यादा आरामदायक लगते हैं. मैं इनमें काफी कंफर्टेबल महसूस करता हूं. इससे अच्छे जूते मेरे पास नहीं हैं.

पलक तिवारी और जस्सी गिल की बातों से साफ है कि, करोड़ों का बैंक बैलेंस होने के बावजूद दबंग खान स्टाइलिंग से ज्यादा आराम को महत्व देते हैं. बता दें कि, सलमान खान एक फिल्म करने के करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं. तो वहीं बिग बॉस 15 को होस्ट करने के लिए उन्होंने मेकर्स से 350 करोड़ रुपए लिए थे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full