सलमान ने खुलेआम दी शहनाज़ को ट्रोल करने वालों को धमकी- ये क्या सिडनाज-सिडनाज लगा रखा है…
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इसी सिलसिले में सलमान हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इस शो में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इसी सिलसिले में सलमान हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इस शो में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी मौजूद थे। इस दौरान सबने मिलकर खूब धूम-धड़ाका किया। इस दौरान सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की वो अब शहनाज के साथ सिद्धार्थ शुक्ला का नाम न जोड़ें और उन्हें मूव ऑन करने दें।
The way Salman protecting Shehnaaz here 🥹❤️ MY HEART 😭🫶
— k. (@karishmaokay) April 16, 2023
Also her face here….even she’s hurt from seeing these things every where 😣💔 #SalmanKhan • #ShehnaazGill pic.twitter.com/NqCLAvaJ0R
शो पर आते ही पहले तो फिल्म की पूरी कास्ट ने खूब मस्ती-धमाल किया और फिर बाद में जब कपिल शहनाज़ गिल से पूछने लगे कि, वो इतनी प्यारी कैसे हैं, तो इसका जवाब शहनाज ने अपने ही अंदाज में दिया। इसके बाद सलमान ने शहनाज़ को ट्रोल करने वालों की क्लास लगा दी। दरअसल, शहनाज और राघव जुयाल की डेटिंग रुमर आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूज़र्स शहनाज को ट्रोल कर रहे हैं।
इसे लेकर सलमान ने कहा, ‘कुछ टाइम पहले इनको सिडनाज कहकर पुकारते थे। अब वो दुनिया में नहीं रहा। वो जहां पर भी है वो यही चाहेगा कि इनकी जिंदगी में कोई आए। इनकी शादी हो जाए, बच्चे हो जाएं। पर सोशल मीडिया पर ये कुछ लोग जो सिडनाज, सिडनाज करते रहते हैं, ये जिंदगीभर कुंवारी रहेगी क्या? और ये जितने भी सिडनाज करते हैं इनमें से किसी एक को चुन लिया तो वो अभी हां कहेगा कि मैं तुम्हारा हूं। तो क्या बकवास बातें हैं ये। किसी की सुनना नहीं सिर्फ अपने दिल की सुनो और लाइफ में मूवऑन हो जाओ।’
बता दें, शहनाज़ गिल पहली बार सलमान खान से उनके शो बिग बॉस के सीजन 13 में मिली थीं। शहनाज गिल बिग बॉस 13 की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट रहीं। अब यह पहली बार है जब शहनाज़ सलमान के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।