Salman Khan: एश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद कैटरीना कैफ को बाजीराव की मस्तानी बनाना चाहते थे सलमान खान

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और अभिनेत्री एश्वर्या राय का अफेयर हमेशा से बी-टाउन की हॉट गॉसिप्स का हिस्सा रहा है. फिल्म हम दिल दे चुके सनम में लीड रोल निभाने वाली समर और नंदनी की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. मगर किस्मत को ज्यादा दिनों तक इस जोड़ी [..

By Sakshi Pandey · 27/4/2023

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और अभिनेत्री एश्वर्या राय का अफेयर हमेशा से बी-टाउन की हॉट गॉसिप्स का हिस्सा रहा है. फिल्म हम दिल दे चुके सनम में लीड रोल निभाने वाली समर और नंदनी की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. मगर किस्मत को ज्यादा दिनों तक इस जोड़ी का साथ मंजूर नहीं था. वहीं एश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान ने कैटरीना कैफ को अपनी मस्तानी बनाना चाहा था.

दरअसल फिल्म खामोशी के दौरान संजय लीला भंसाली ने सलमान के सामने बाजीराव मस्तानी बनाने की पेशकश की थी. ऐसे में संजय लील भंसाली सलमान और एश्वर्या की सुपरहिट जोड़ी को फिल्म में कास्ट करना चाहते थे. मगर कुछ ही दिनों में सलमान और एश्वर्या का ब्रेकअप हो गया. जिसके बाद एश्वर्या ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया. वहीं दर्शकों को हम दिल दे चुके सनम के समर और नंदनी फिर कभी स्क्रीन पर एक साथ देखने को नहीं मिले.

एश्वर्या के जाने के बाद सलमान ने कैटरीना कैफ को भी अपनी मस्तानी बनाना चाहा था. जिसका खुलासा खुद सुभाष झा ने किया था. सुभाष झा के अनुसार, सलमान खान अचानक एक दिन कैटरीना कैफ के साथ संजय लील भंसाली के घर पहुंच गए. जहां उन्होंने संजय से कहा कि, ये रही आपकी मस्तानी. सुभाष आगे कहते हैं कि, कैटरीना को मस्तानी बनाना थोड़ा मुश्किल था. मस्तानी के रोल में कैटरीना घोड़े पर बैठ सकती थीं. मगर शुद्ध हिन्दी के साथ उर्दू के अल्फाज़ बोलना कैटरीना के बस की बात नहीं थी. जिसके चलते संजय सर ने कैटरीना को फिल्म में लेने से मना कर दिया था.

ये भी पढ़ें – Samantha Ruth Prabhu: समांथा का अंग्रेजी एक्सेंट सुनने के बाद हंसी रोकने पर मजबूर हो गए वरुण घवन?

ऐसे में संजय लीला भंसाली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट बाजीराव मस्तानी को कम्प्लीट करने के लिए सलमान और करीना कपूर को कास्ट करने की कोशिश की थी. इसी कड़ी में सलमान खान ने तेरे नाम की कोस्टार भूमिका चावला को काशीबाई का रोल देने की रिक्वेस्ट की थी. मगर भूमिका के ऑडिशन्स के समय ही उनके पल्लू में आग लग गई थी. जिसके बाद उनका ऑडिशन नहीं हो पाया था.

आखिर में कई सालों की जद्दोजहद के बाद संजय लील भंसाली को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रूप में बाजीराव और मस्तानी मिल गए. वहीं 2015 में पर्दे पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full