KKBKKJ: रिलीजिंग से पहले ही तीन बार फ्लॉप हो चुकी है सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’
Salman Khan: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. हालांकि सलमान (Salman Khan) की पिछली फिल्मों की अपेक्षा इस फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी है. फिल्म पर्दे पर स्लो परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि सलमान की [...]
Salman Khan: सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. हालांकि सलमान (Salman Khan) की पिछली फिल्मों की अपेक्षा इस फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी है. फिल्म पर्दे पर स्लो परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि सलमान की फिल्म रिलीजिंग से पहले ही तीन बार फ्लॉप हो चुकी है.
दरअसल सलमान की फिल्म में दर्शकों को कुछ नया एंगल देखने को नहीं मिल रहा है. फिल्म की कहानी पर बात करें, तो फर्स्ट हाफ में ही फिल्म ऑडियन्स को बोर कर देती है. फिल्म में भाई जान अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते हैं. वहीं परिवार को जोड़े रखने के लिए सलमान शादी के सख्त खिलाफ हैं. सलमान के अनुसार शादी के कारण सभी भाईयों में दूरियां आ सकती हैं. हालांकि हर हिंदी फिल्म की तरह इस फिल्म में भी पूजा हेगड़े की एंट्री से भाई जान के दिल की घंटी बज जाती है.
ऐसे में एक तरफ भाई जान की लव स्टोरी शुरु होती है. तो वहीं दूसरी तरफ भाई जान के मोहल्ले पर उस एरिया के विधायक विजेंद्र सिंह की नजर रहती है. शहर का विकास करने के लिए विजेंद्र मोहल्ला खाली करवाता है. मगर इस बीच उसका सामना भाई जान से हो जाता है और फिर दर्शकों को एक्शन के साथ-साथ जबरदस्त फाइटिंग सीन भी देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें – ‘किसी का भाई किसी की जान’ के सेट पर फटे जूते पहनकर आते थे सलमान खान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
जाहिर है, फिल्म की कहानी काफी घिसी पिटी नजर आती है. लेकिन ये कहानी पहली बार स्क्रीन पर रिलीज नहीं हुई है. दरअसल सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ तेलगु फिल्म ‘वीराम’ का रीमेक है. अजीत कुमार स्टारर फिल्म वीराम 2014 में रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. जिसके बाद 2019 में फिल्म को कन्नड़ और उड़िया भाषा में रिलीज किया गया था. तीन भाषाओं में रिलीज होने के बावजूद फिल्म फ्लॉप रही. ऐसे में सलमान खान ने फरहाद समजी के निर्देशन में फिल्म को रिक्रिएट करने का फैसला लिया था. मगर सलमान का फैसला गलत साबित होता दिख रहा है.
गौरतलब है कि, फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. वहीं इस फिल्म में दबंग खान ने दो साल बाद पर्दे पर एंट्री की है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भाई जान के फैंस उनके कमबैक को कितना प्यार देते हैं.