काला हिरण मामले में Salman Khan ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कही हैरान कर देने वाली बात

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) अभी हाल फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में नजर आए थे। सलमान खान इस फिल्म को लेकर तो चर्चा में बने ही हुए हैं और साथ ही वह अपने एक इंटरव्यू को लेकर भी सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। [...]

By Aayushi Sharma · 30/4/2023

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) अभी हाल फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में नजर आए थे। सलमान खान इस फिल्म को लेकर तो चर्चा में बने ही हुए हैं और साथ ही वह अपने एक इंटरव्यू को लेकर भी सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं।

दरअसल, हाल ही में सलमान खान इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में बतौर गेस्ट शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से बात की। इस शो में सलमान खान ने पहली बार काला हिरण शिकार मामले को लेकर चुप्पी तोड़ी है। इस केस को लेकर सलमान का कहना है कि, ‘उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और जजों का जो भी फैसला होगा, वह उसे स्वीकार करेंगे।’ सलमान ने ये भी कहा कि, ‘उन्हें नहीं पता कि फैसला क्या होगा।’ सलमान के मुताबिक, हमारी न्यायपालिका न्याय लेने में बहुत सक्षम है। जो भी उनका फैसला होगा, वह हम स्वीकार करेंगे।

बता दें साल 1998 में सूरज बड़जातिया की फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ (Hum Sath Sath Hain) की शूटिंग के दौरान सलमान पर आरोप लगा था कि उन्होंने राजस्थान के जोधपुर के पास स्थित कंकणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार किया है। सलमान खान पर ये आरोप विश्नोई समाज द्वारा लगाए गए थे। दरअसल, विश्वोई समाज काले हिरण को पूज्‍यनीय मानते हैं। इसलिए उन्होंने सलमान के खिलाफ केस किया था। इस मामले में 5 अप्रैल, 2018 को सीजेएम देव कुमार खत्री ने सलमान खान को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत दोषी माना था और साथ ही एक्टर को 5 साल की जेल की सज़ा सुनाई गई थी।

बता दें काला हिरण शिकार मामले में सलमान के साथ सोनाली बेंद्रे, नीलम कोठारी, सैफ अली खान और तब्बू के नाम भी सामने आए थे। इन सभी स्टार्स के ऊपर भी IPC की धारा 149 के तहत भी आरोप लगे हैं। हालांकि, कोर्ट ने कुछ साल पहले सभी को बेनिफिट ऑफ डाउट की बुनियाद पर छोड़ दिया था।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full