Salman Khan: जाने कैसी है सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की लाइफस्टाइल, सलमान की इस फिल्म से शेरा करेंगे पर्दे पर एंट्री

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सुपरस्टार्स में गिना जाता है. वहीं सलमान के साथ अक्सर उनके बॉडीगार्ड शेरा को भी स्पॉट किया जाता रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शेरा कितने टाइम से दबंग खान के साथ काम कर रहे हैं. सलमान शेरा से पहली [.

By Sakshi Pandey · 6/5/2023

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सुपरस्टार्स में गिना जाता है. वहीं सलमान के साथ अक्सर उनके बॉडीगार्ड शेरा को भी स्पॉट किया जाता रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शेरा कितने टाइम से दबंग खान के साथ काम कर रहे हैं. सलमान शेरा से पहली बार कहां मिले थे. शेरा की इनकम कितनी है. अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं सलमान की सिक्योरिटी मैनेज करने वाले शेरा की लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्यों के बारे में.

सलमान की सिक्योरिटी मैनेज करने से पहले शेरा कई हॉलीवुड सेलेब्स को गार्ड रह चुके हैं. वहीं सलमान और शेरा की मुलाकात 1995 में कीनू रीव्स की पार्टी में हुई थी. जहां शेरा से मिलने के बाद सलमान के छोटे भाई सोहेल खान ने उन्हें ऑफर दिया था. इस पार्टी में सोहेल ने शेरा से पूछा कि, बड़े-बड़े सेलेब्स को सिक्योरिटी प्रोवाइड कराते हैं. ऐसे में क्या वो सलमान के अमेरिकी दौरे पर उनकी सिक्योरिटी मैनेज कर सकते हैं. जिसके जवाब में शेरा ने तुरंत हां बोल दिया था. तब से लेकर आज तक शेरा परछाई की तरह भाई जान के साथ रहते हैं.

शेरा सलमान खान को मालिक कहकर बुलाते हैं. वहीं सलमान के साथ शेरा 1998 से काम कर रहे हैं. जाहिर है शेरा और सलमान की दोस्ती 20 साल पुरानी है. शेरा के लिए सलमान उनकी फैमिली की तरह हैं. वहीं दबंग खान भी अक्सर शेरा के साथ ही नजर आते हैं.

शेरा की इनकम का सटीक अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल है. मगर खबरों की माने तो सलमान की सिक्योरिटी हैंडल करने के लिए शेरा को 2020 में 15 लाख रुपए की सैलरी मिलती थी. जिसके मुताबिक शेरा की एनुअल इनकन 2 करोड़ से भी ज्यादा है.

सलमान खान का बॉडीगार्ड होने के अलावा शेरा की खुद की सिक्योरिटी एजेंसी भी है. जिसका नाम टाइगर सिक्योरिटीज है. टाइगर सिक्योरिटी बी-टाउन के कई बड़े सेलेब्स को सुरक्षा मुहैया करवाती है. वहीं 2017 में फेमस सिंगर जस्टिन बीबर के भारत दौरे के दौरान टाइगर सिक्योरिटी ने उनकी सिक्योरिटी भी मैनेज की थी.

शेरा की लाइफस्टाइल पर बात करें तो शेरा बाइक्स और कार के काफा शौकीन हैं. उनके पर्सनल कलेक्शन में कई नए मॉडल्स की कार और बाइक शामिल हैं. वहीं शेरा महिन्द्रा थार, कावासाकी सुपर बाइक और लक्जरी कार बीएमडब्लू के भी मालिक हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान जल्दी ही शेरा को फिल्मों में भी लॉन्च करने वाले हैं. सलमान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 में शेरा भी अहम रोल निभाते नजर आ सकते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full