सलमान को दिया ‘पठान’ की सक्सेस का क्रेडिट, तो भाईजान ने शाहरुख़ के लिए झट से कह डाली ये बात

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा दो खान का नाम चलता है। पहला है सलमान खान (Salman Khan) और दूसरा शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan)। दोनों ही अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कुछ दिन पहले शाहरुख़ की फिल्म ‘पठान' रिलीज़ हुई और हाल ही में ईद के मौके पर सलमान की फिल्म ‘किसी का

By Aayushi Sharma · 29/4/2023

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा दो खान का नाम चलता है। पहला है सलमान खान (Salman Khan) और दूसरा शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan)। दोनों ही अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कुछ दिन पहले शाहरुख़ की फिल्म ‘पठान’ रिलीज़ हुई और हाल ही में ईद के मौके पर सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज़ हुई है। दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

लेकिन कमाई के मामले में फिल्म ‘पठान’ ने सलमान की फिल्म को पछाड़ दिया है। ये इस साल की अब तक सबासे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि इस फिल्म में सलमान खान की एंट्री ने काफी चर्चाएं बटोरी थीं। ऐसे में अब लोग डिबेट कर रहे हैं कि शाहरुख को अपनी कमबैक फिल्म चलाने के लिए सलमान की ज़रूरत पड़ गई। ऐसी तमाम तरह की बातें हुईं। लेकिन हाल ही में इस मामले में सलमान खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

दरअसल, एक पत्रकार ने फिल्म की सक्सेस का क्रेडिट देना चाहा तो भाईजान ने उन्हें टोक दिया। सलमान ने कहा कि, ‘शाहरुख खान से इस फिल्म की सक्सेस का क्रेडिट कोई नहीं छीन सकता।’ साथ ही सल्लू मियाँ ने फिल्म की सक्सेस का क्रेडिट आदित्य चोपड़ा को भी दिया। वो पत्रकार कोई और नहीं बल्कि रजत शर्मा हैं। बता दें सलमान खान जल्द ही रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में नजर आने वाले हैं। इस शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि, जब रजत शर्मा ने सवाल किया, ‘उन्होंने कहा सलमान ने पठान को हिट किया।।।’ तो इसके जवाब में सलमान ने कहा- ‘बिल्कुल नहीं, बिल्कुल नहीं सर। ये क्रेडिट शाहरुख खान से कोई छीन नहीं सकता, आदित्य चोपड़ा से कोई छीन नहीं सकता। शाहरुख ने बहुत अच्छा काम किया है। ये सब फैन्स, शाहरुख की फिल्म देखने के लिए तरस रहे हैं। राइट टाइम, राइट मौके पे ये फिल्म आई। मुझे लगता है कि यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट है।’

गौरतलब है कि पठान से पहले शाहरुख खान और सलमान खान फिल्म ‘करण अर्जुन’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। वहीं सालों बाद सलमान के साथ काम करने पर शाहरुख ने भी फैंस के साथ ट्विटर के जरिए कई बार खुशी जाहिर की है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full