लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी से डरे सलमान खान, बोले- अकेले कहीं जा भी नहीं सकता….

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) अभी हाल फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में नजर आए थे। सलमान खान इस फिल्म को लेकर तो चर्चा में बने ही हुए हैं और साथ ही वह अपने एक इंटरव्यू को लेकर भी सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। [...]

By Aayushi Sharma · 30/4/2023

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) अभी हाल फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में नजर आए थे। सलमान खान इस फिल्म को लेकर तो चर्चा में बने ही हुए हैं और साथ ही वह अपने एक इंटरव्यू को लेकर भी सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं।

पिछले काफी समय से काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को लॉरेन्स बिश्नोई गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी मिल रही है। कुछ दिनों पहले ही एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में लॉरेन्स बिश्नोई ने कहा था कि, ‘अगर सलमान ने बिश्नोई समाज से माफी नहीं मागीं, तो इसके अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।’ इसके बाद सलमान खान को मुंबई पुलि द्वारा Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी भी दी गई थी। साथ ही पुलिस ने उनको अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क रहते हैं।

अब एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपनी सिक्योरिटी को लेकर कहा कि, ‘सुरक्षा, असुरक्षा से बेहतर है। अब सड़क पर साइकिल चलाकर अकेले कहीं जाना भी मुमकिन नहीं है।’ हाल ही में सलमान खान इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में बतौर गेस्ट शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से बात की। इस शो में सलमान खान ने खुद को मिल रही जान से मारने की धमकियों पर भी चुप्पी तोड़ी है।

सलमान ने आगे कहा, ‘इन सब से भी अधिक अब मुझे ये दिक्कत है कि जब मैं ट्रैफिक में होता हूं तो वहां बहुत ज्यादा सिक्योरिटी होती है। सुरक्षा गार्डों की गाड़ियों के कारण आम लोगों को दिक्कत होती है। वो लोग मुझे लुक भी देते हैं। पर मेरे प्यारे फैन्स, बहुत गंभीर खतरा है, इसलिए सिक्योरिटी दी गई है।’

सलमान ने आगे कहा, ‘मैं वही कर रहा हूं जो करने के लिए कहा गया है। ‘किसी का भाई, किसी की जान’ सिनेमा में एक डॉयलोग है कि ‘they have to be lucky 100 times, I have to be lucky once’ मतलब उन्हें सौ बार भाग्यशाली होने की जरूरत है, मुझे केवल एक बार भाग्यशाली होने की जरूरत है।’

सलमा ने दुबई में आयोजित एक इंटरव्यू में भी कहा था कि, ‘उनको धमकियों का कोई डर नहीं है और वह यूएई में पूरी तरह सुरक्षित हैं। भारत में समस्या है।’ उन्होंने यह भी कहा कि, ‘उनको जो कुछ भी करने के लिए कहा गया है वह कर रहे हैं और इन सब बातों को लेकर वह बहुत सावधान हैं।’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full